कौन हैं विष्णुदत्त शर्मा गौरतलब है कि, विष्णुदत्त शर्मा छात्र राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। आप जिला संगठन मंत्री से लेकर जिला संयोजक, प्रदेश मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक रहे। फिर इसके बाद करीब 6 से 7 साल पहले भाजपा से जुड़ गए। यहां भी संगठन का कार्य देख रहे थे। कई चुनावों में संगठनात्मक प्रभारी भी रहे। प्रदेश की भाजपा राजनीति में बड़ा नाम जाना जाता है। इसलिए केन्द्रीय पदाधिकारियों ने वीडी शर्मा के नाम पर सहमति दे दी। मुरैना के रहने वाले है बीडी शर्मा भाजपा ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से मुरैना के बीडी शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम ने उनके प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि की। वीडी शर्मा प्रदेश के बड़े भाजपा नेताओं में गिने जाते हैं, संभवतया इसी कारण से पार्टी ने एक दर्जन स्थानीय दावेदारों को दरकिनार करते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की टिकट घोषित होने के बाद सोशल मीडिया में स्थानीय बनाम बाहरी प्रत्याशी का मामला तेज हो चला गया है। आगामी दिनों यह मामला और भी अधिक तूल पकड़ सकता है। हालांकि भाजपा नेताओं न...