संदेश

मार्च, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गुणवत्ताहीन सडक निर्माण कार्य कराये जाने के विरोध मे युवा कांग्रेस का ज्ञापन

चित्र
  एमपी मंगल न्यूज गंजबासौदा -महाराणा प्रताप चौक गंजबासौदा से तरंगा चौक गंजबासौदा तक सीसी सड़क निर्माण में अन्निमिताओं की शिकायत हेतु एक  ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व मे  सौंपा गया।  महाराणा प्रताप चौक गंजबासौदा से तरंगा चौक गंजबासौदा तक सीसी सड़क निर्माण में कई प्रकार की अन्निमिताओ को  देखा जा रहा है! 1. सड़क का निर्माण बिना इलेक्ट्रिसिटी पोल्स को हटाए कर दिया गया है और सड़क पर वाहन का आना जाना लगा हुआ है जिससे किसी दिन कोई वाहन पोल्स से टकराकर हादसे का शिकार हो सकता है। 2. रोड कंक्रीट का है और एक तरफ ही बना है तो उसमें उपयोग होने वाली लोहे हो छड़ों को टेढ़ा नहीं किया गया जिससे कोई बड़ा हादसा होने का डर है! 3.रोड के निर्माण में काफी समय लग रहा है और यह एक काफी व्यस्त रास्ता है वाहन चालक धूल से परेशान है और कई बार हादसे का शिकार हो चुके है! 4.रोड की क्वालिटी की जांच की जाए क्युकी जब इतनी अन्निमिताएं है तो क्वालिटी खराब होने की भी आशंका है! 5.अगर रोड निर्माण में 15 दिन में गति नहीं आती और हमारे द्वारा बताई गई अन्नीमिताओं को सुधारा ...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मान

चित्र
  एमपी मंगल न्यूज गंजबासौदा - महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। साल 1909 में पहली बार अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का फैसला किया था। इस दिन दुनिया भर में महिलाएं बिना जात-पात, भाषा, सांस्कृतिक और राजनीतिक भेदभाव की परवाह किये सब एकजुट होकर महिलाओं की बेहतरी के लिए कदम उठाते हैं व इस बारे में चर्चा करते हैं। इस दिन हर जगह अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं महिलाओं को गिफ्ट्स दिया जाता है, तो कहीं फूल और चॉकलेट। साथ ही, विमेन अवेयरनेस को लेकर सेमिनार का आयोजन होता है। इसी कडी मे गंजबासौदा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यरत संघर्षरत महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमे अपनी प्रतिभा के दम पर गंजबासौदा का नाम रोशन करने वाली अभिलाषा नरवरिया मिसेज इंडिया को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम अखिल भारतीय महिला जैन मिलन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह के आयोजन मे किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विदिशा में डॉक्टर शिखा जैन का किया सम्मान

चित्र
  एम पी मंगल न्यूज विदिशा - महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए कई कारण हैं। महिला,स्त्री,नारी,औरत शब्द कुछ भी हो, मां,बहन,बेटी,पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है। चाहे वह शिक्षक,वकील,डॉक्टर,पत्रकार,सैनिक,सरकारी कर्मी,इंजीनियर जैसे किसी पेशे में हों या फिर गृहिणी ही क्यों न हों, समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है। आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं। संघर्ष कर करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है। लेकिन, इस बार कोरोना महामारी के दौर के कारण अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के नेतृत्व...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मान

चित्र
  एमपी मंगल न्यूज गंजबासौदा - महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। साल 1909 में पहली बार अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का फैसला किया था। इस दिन दुनिया भर में महिलाएं बिना जात-पात, भाषा, सांस्कृतिक और राजनीतिक भेदभाव की परवाह किये सब एकजुट होकर महिलाओं की बेहतरी के लिए कदम उठाते हैं व इस बारे में चर्चा करते हैं। इस दिन हर जगह अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं महिलाओं को गिफ्ट्स दिया जाता है, तो कहीं फूल और चॉकलेट। साथ ही, विमेन अवेयरनेस को लेकर सेमिनार का आयोजन होता है। इसी कडी मे गंजबासौदा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यरत संघर्षरत महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष अंजली मनोज यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल, परियोजना अधिकारी कोमल उपाध्याय, नीति आयोग अधिकारी संतोष रैकवार्, अनुपमा और पर्यवेक्षक रंजना श्रीवास्तव द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, पूर्ण टीकाकरण, स्वस्थ एवं पोषण में उत्कर्ष कार्य के लिये ब...

दांगी समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

चित्र
 नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया स्वागत- दांगी   गंज बासौदा एम पी मंगल न्यूज रिपोर्ट अमित गोयल- अखिल भारतीय दांगी युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह दांगी द्वारा  गत दिनों विदिशा जिले  मैं डांगी युवा संघ के जिला अध्यक्ष का दायित्व चंद्रपाल सिंह दांगी को सौंपा गया है। जिनके प्रथम नगर आगमन पर  बरेठ रोड स्थित राधे मार्केट पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह दांगी का स्वागत सम्मान किया गया।  इस अवसर पर  बृजेंद्र सिंह दांगी, रमन दांगी, प्रमोद सिंह, सुरेंद्र सिंह दांगी, अभिषेक दांगी, सुनील दांगी,  शिशुपाल सिंह सहित कई लोगों ने उनका हार फूल मालाओं से स्वागत किया।  इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने  संगठन को मजबूत करने की बात कही। इसके साथ ही ग्राम अंबानगर पर भी नवनियुक्त दांगी युवा संघ के जिला अध्यक्ष का स्वागत राजन दांगी के फार्म हाउस पर किया गया। इसके पश्चात  नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व उनके साथीगण ग्राम बर्रीटोरिया में आयोजित दांगी समाज के सम्मान व विदाई समारोह मैं शामिल होने के लिए रवाना हुए।

15 मार्च से 31 मार्च तक मानस भवन में निःशुल्क रोग निवारण शिविर होगा आयोजित

चित्र
  गंज बासौदा एम पी मंगल न्यूज - अमित गोयल की रिपोर्ट-असाध्य और लाइलाज बीमारियों की रोकथाम के लिए विदिशा जिले के गंजबासौदा नगर में आयोजित होने वाले 16 दिवसीय निःशुल्क रोग निवारण शिविर के आयोजन की तैयारियों प्रारंभ हो गई हैं। यह शिविर आगामी 15 मार्च से 31 मार्च तक स्थानीय मानस भवन पुराने मेला ग्राउंड में आयोजित किया गया है।  शिविर में जाने-माने वैद्य और संत रावल बाबा जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक काढ़े के माध्यम से रोगों का उपचार करेंगे। शिविर की व्यापक व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय मानस भवन में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों के बीच आयोजित बैठक में विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई। मानस भवन में आयोजित बैठक के दौरान आयोजकों ने बताया कि श्री महाकाल सेवा संघ के तत्वधान में आयोजित इस शुगर में लकवा, पोलियो, दमा, श्वास, टीवी, साइटिका, मिर्गी, थायराइड, चर्म रोग, सफेद दाग, सोरायसिस, आंखों के रोग शुगर व मानसिक रोगी, कैंसर, महिलाओं पुरुषों के गुप्त रोग एवं बांझपन से संबंधित बीमारियों का उपचार जड़ी बूटियों और आयुर्वेदिक पद्धति से किए जाने की जानकारी दी जाएगी। पूर्व आयोजित शिव...

नेहरु युवा केन्द्र की गतिविधियों के संचालन के लिये नियुक्ति यां

चित्र
  नेहरु युवा केन्द्र की गतिविधियों के संचालन के लिये नियुक्ति यां     भोपाल एमपी मंगल न्यूज-युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय युवा कोर्प योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधियों के संचालन एवं भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार व सफल क्रियान्वयन हेतु एनवायव्ही स्वयं सेवकों का जिले के समस्त विकासखण्डों में एक वर्ष की कार्य अवधि के लिये नियुक्त किया जाना है। ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रोफार्मा आदि विभाग की वेबसाइट (www.nyks.org) से प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाईन एवं ऑफलाईन आवेदन 20 मार्च 2021 तक जमा किये जा सकते हैं।         जिला युवा समन्वयक के अनुसार आवेदनकर्ता की आयु 01 अप्रैल 2021 को 18 वर्ष से 29 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना चाहिये। चयनित आवेदनकर्ता को जिस विकासखण्ड से आवेदन कर रहा है वहां का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र नहीं होना चाहिये। चयनित आवेदनकर्ता को 5 हजार प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।