घर-घर कोरोना की संजीवनी पहुंचाएंगे RSS के स्वयंसेवक
डॉक्टर के निर्देश पर मरीजों को घर फेवी फ्लू सहित अन्य दवाएं मिलेंगी राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने विदिशा के लिए दिल्ली से भेजी दवाएं विदिशा--कोरोना संक्रमण काल की दूसरी लहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एक बार फिर देवदूत साबित हो रहे हैं। कोविड केयर सेंटर का संचालन, दवाई हो या भोजन उपलब्ध कराना या आवश्यकता पड़ने पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना सभी जगह संघ के स्वयंसेवक मजबूती से डटे हुए हैं।वे संक्रमण पीड़ितों और उनके परिजनों को राहत पहुंचा रहे हैं। विदिशा जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अब घर-घर कोरोना की संजीवनी पहुंचाएंगे। दरअसल राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने अपने गृह जिले विदिशा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और दवाओं उपलब्धता के लिए दिल्ली से दवाएं भेजी हैं। कानूनगो ने कोरोना संक्रमण में दी जाने वाली फेवी फ्लू सहित अन्य अति महत्वपूर्ण दवाएं भेजी हैं। यह दवाइयां डॉक्टर के निर्देश पर मरीजों को वितरित की जाएगी। अभी केंद्र सरकार की मदद से स्थानीय मेडिकल स्टोर को फेबीफ्लू और अन्य दवाएं उपलब्ध कराई ...