फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद माहौल गर्माया

फेसबुक पर अमर्यादित भाषा के प्रयोग से वर्ग विशेष हुआ आहत
उचित कार्रवाई की मांग एवं नगर की शांति भंग न हो-
सिटी थाना प्रभारी शुभी देसाई को दिया ज्ञापन!
सुरेंद्र रघुवंशी द्वारा फेसबुक पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर वर्ग विशेष आहत किया गया
क्या है पूरा मामला-
उमेश सोनी ने अपनी फेसबुक आईडी पर राम जन्मभूमि के संबंध में, "सुना है कि राम के नाम पर 5 मिनट में ही राम जन्मभूमि में 18 करोड़ खा गये क्या कहा भी न खाऊंगा ना खाने दूंगा खा भी रहा है डकार भी रहा है" इस प्रकार की पोस्ट फेसबुक पर डाली गई।जिस पर सुरेंद्र रघुवंशी ने कमेंट किया "पैसा वही पहुंचा है जो चेक से गया है बाकी तो खेल कर गए और ऊपर पहुंचा तो उन्होंने खेल कर दिया हरामियों ने हिंदुओं की आस्था से इतना भी ना खेलो नरक में भी जगह नहीं मिलेगी" ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया जो कि धार्मिक संगठनों, हिन्दू संंगठनो एवं हिन्दू समाज साधु संत जो कि रामजन्मभूमि निधि समर्पण के कार्य में लगे हुए थे उन लोगों की भावनायें आहत हुई हैं। एवं शहर की शांति भंग करने की कोशिश की गई ,कार्यकर्ताओं की मांग है कि जल्द कार्यवाही की जाये।इस तरह के लोगों द्वारा आज से नहीं लगातार काफी समय से इस तरह की अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। और इस तरह के कृत्य से हम हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है और सोची समझी साजिश के तहत यह पोस्ट डाली गई है जिससे हम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं इस प्रकार की पोस्ट एवं कमेंट से लोगों के मन में जन आक्रोश हो गया है एवं शांति भंग होने की संभावना है।
उक्त संबंध मे हिन्दू संगठनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा थाने मे आवेदन दिया एवं कार्यवाही की मांग की गई ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें