बैंको में नहीं हो रहा प्रशासन की गाईड लाईन का पालन
बैंको में नहीं हो रहा प्रशासन की गाईड लाईन का पालन (LocalNazariya) गंजबासौदा/ म.प्र.-बैंकों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। नगर के बैंकों में रुपए निकालने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो रही है। बैंकों के सामने कतार लग रही हैं।शहर की बैंकों में रुपया निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बैंक प्रबंधन और शासन प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए व्यवस्था नहीं बनाई गई। लेकिन उपभोक्ता सोशल डिस्टेंसिंग भूल रहे हैं। गंजबासौदा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टेशन के सामने सोमवार को ग्रामीणों की लंबी कतारें लगी रही। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। लोगों को समझाने के लिए ना तो पुलिस है ना ही बैंक का गार्ड है। लोग अपने मनमाने ढंग से कतार में लगे हैं। जिले में भी कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों के मन में रोज नए सवाल भी उठ रहे हैं। जिले के गंजबासौदा ब्लाक के अंतर्गत मिल रहे मरीजों की संख्या के उपरांत डिस्टेंस में लापरवाही की हदें पार होने लगी हैं। जबकि कल ही शहर में 37 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। लोगो में लापरवाही का जीता जागता एक नमूना बै...