उदयपुर के महल पर लगा प्रशासन का ताला,महल प्रशासन के कब्जे मे
गंजबासौदा -शहर से लगे नीलकंठेश्वर मंदिर उदयपुर ग्राम मे बने दसवीं शताब्दी के बने राजा उदयादित्य के महल पर चल रहे विवाद मे आज प्रशासन ने ताला डालकर अपने कब्जे मे ले लिया।महल पर मालिकाना हक जता रहे काजी सैयद इरफान अली पर प्रशासन ने सभी दस्तावेजों का आंकलन कर बेदखल करने का आदेश देकर प्रशासन के कब्जे मे ले लिया। ज्ञात हो कि कुछ समय पहले ग्राम उदयपुर में बनी 10 वीं शताब्दी के राजा उदयादित्य के महल पर काजी सैयद इरफान अली ने निजी संपत्ति का बोर्ड लगा दिया था, फिर मामला सोशल मीडिया के माध्यम से मीडिया में आया और प्रशासन से लेकर स्थानीय कुरवाई विधायक हरकत में आए और निजी संपत्ति का बोर्ड तत्काल हटवाया लेकिन महल पर काजी का ही कब्जा था प्रशासन ने बीते कुछ दिनों बेदखली का आदेश पारित कराकर महल को खाली करने के आदेश दे दिए थे और आज अंततः नायब तहसीलदार दौजी राम अहिरवार के द्वारा प्रशासन ने महल पर ताला डालकर प्रशासन के कब्जे में ले लिया।