आने वाले बजट से कुछ खास उम्मीदें देश की जनता को
आसरा एण्ड कंपनी के सीए अंकुर पिंगले ने बताया कि आगामी बजट से निम्न उम्मीदें हैं- जिनमें बड़े किसानों की कृषि-आय पर आयकर लगना चाहिए (उदाहरण 10 एकड़ से अधिक), गौरतलब है कि कृषि-आय सामान्यतः पूरी तरह से कर-मुक्त है। निश्चित सीमा से ऊपर कर का भुगतान करने वालों को विशेषाधिकार कार्ड दिया जाना चाहिए, जैसे रेल-टिकटों में प्राथमिकता कोटा, हवाई-अड्डे के लाउंज का उपयोग, रियायती-बिजली बिल आदि जैसे लाभों के साथ निर्धारिती को विशेषाधिकार कार्ड दिए जाएँ। भरे गए औसत आईटीआर के आधार पर चिकित्सा-बीमा / जीवन-बीमा का लाभ दिया जाए, जैसे मेडिक्लेम के लिए आईटीआर में दो बार की सकल-आय तक का कवरेज और जीवन-बीमा के मामले में दस-गुना जोखिम कवर और ख़ासकर 80- सी की तय-सीमा बढ़ाकर 1.50 लाख से 2.50 लाख या 3 लाख करना सर्वथा उचित होगा। होम-लोन प्रिंसिपल के लिए एक नया सेक्शन लेकर आना चाहिए, जिससे करदाता स्वयं के घर के लिए मूलधन चुकाने पर नए सेक्शन के तहत छूट का प्रावधान हो। वहीं स्वास्थ्य-संबंधी आवश्यकताओं और कोरोना-प्रभाव के कारण 80-डी की सीमा 25000 से और अधिक बढ़ाई जानी चाहिए और सभी के लिए समान होनी चाहिए। करदाता द्...