कार्य मे लापरवाही बरतने के कारण स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारी निलंबित
LocalNazariya/कुल्हार/विदिशा- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुल्हार में पदस्थ दो स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन नही करने तथा मुख्यालय पर निवास नही करने के फलस्वरूप उपरोक्त दोनो कर्मचारियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय खरे के द्वारा निलंबित किया गया है। जारी निलंबन आदेश में उल्लेख है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विगत दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुल्हार का औचक निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के दौरान लैब टेक्निशियन श्रीमती अनुपम कुमारी तथा एलएचव्ही श्रीमती कौशल्या चक्रवर्ती अनुपस्थित पाए गए और ये दोनो मुख्यालय पर निवास नही करना पाए जाने पर इन दोनो के खिलाफ प्रथम दृष्टया लापरवाही परलिक्षित होने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबित दोनो कर्मचारी लैब टेक्निशियन श्रीमती अनुपमा कुमारी तथा लेडी हेल्थ विजिटर (एचएचव्ही) श्रीमती चक्रवर्ती का मुख्यालय जन चिकित्सालय सिरोंज नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। #LocalNazariya #jansamparkvidisha #jansamparkmp #mpnews #vidisha...