संदेश

फ़रवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गंज बासौदा नगर पालिका की उदासीनता के चलते तालाब में परिवर्तित हुआ मेला ग्राउंड परिसर

चित्र
  गंजबासौदा एमपी मंगल न्यूज-जहां एक और  गंजबासौदा में  पुराना मेला ग्राउंड स्थित मानस भवन में एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड स्तरीय  रिकॉर्ड  तोड़ने के लिए सुबह दोपहर शाम  समाजसेवी विकास पचौरी  मेहनत कर रहे हैं  वही उनको सहयोग करने के लिए  गंज बासौदा के नागरिक  देहदान और नेत्रदान करने के लिए लगातार मानस भवन पहुंच रहे हैं इसी क्रम में  मानस भवन पहुंचने के लिए  पहुंचने वाला आम रास्ता  नगर पालिका की उदासीनता के चलते  एक तालाब में परिवर्तित हो गया है  जिससे वहां पहुंचने वाले लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।मानस भवन के मैदान में विश्व स्तरीय रिकॉर्ड बनाने की दौड़ में भाई विकास पचौरी जी शामिल है पूरा शहर उनका साथ दे रहा है लेकिन मानस भवन के बाहर नगर पालिका की लापरवाही से पानी की टंकी का पानी फैला रहा है तालाब की शक्ल ले चुका है। नगर पालिका की यह लापरवाही ना काबिले बर्दाश्त है। जहां एक और शहर में अतिक्रमण की कार्रवाई चल रही है वही नगर पालिका में भी विभाग के अंदर एक मुहिम चलाई जाना चाहिए जिससे कि नगर पा...

बढती हुई मंहगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल निकाली रैली दिया ज्ञापन

चित्र
  एमपी मंगल न्यूज गंजबासौदा-शहर मे आज कांग्रेस पार्टी का हल्ला बोल देश एवं प्रदेश में बढती हुई महगांई, बिजली बिलो, पेट्रोल,घरेलु गैस की बढती कीमतों व आम जन की समस्याओं के लेकर एक  रैली का प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया गया। कार्यकर्ताओं की रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुये लाल परेड ग्राउंड मे एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपकर समाप्त हुई।पूर्व विधायक ने बताया कि केन्द्र मे प्रदेश मे भाजपा सरकार है और रसोई गैस बिजली बिल  पेट्रोलकी बढती कीमतों पर आम जन की बढती समस्याओं पर सरकार बिल्कुल भी ध्यान नही दे रही है देश की जनता को राहत नही मिल पा रही है देश मे पहले ही कोरोना काल के बाद व्यापार और रोजगार की स्थिति ठीक न होने के कारण जनता की स्थिति पहले से ही अत्यंत दयनीय है ऊपर से बढती हुई मंहगाई के कारण दैनिक जीवन मे काफी परेशानियों का सामना लोगों को करना पढ रहा है। कार्यक्रम में ब्लाक/नगर कांग्रेस के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एन.एस.यू.आई, सेवादल, के सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक मौजूद रहे।

राम कथा हर युग में मनुष्य को सतपथ पर चलने की प्रेरणा देती है-डा.रामकमलदासवेदांती

चित्र
  गंजबासौदा एम पी मंगल न्यूज - वेदांत आश्रम में समायोजित पंद्रह दिवसीय श्री राम कथा के तेरहवें दिवस में श्री जगदगुरू अनंतानंद द्वाराचार्य काशीपीठाधीश्वर स्वामी डाॅ रामकमलदास वेदांती जी महाराज ने बताया कि श्री राम कथा हर एक युग में मनुष्य को सतपथ पर चलने की प्रेरणा देती रही है। पिता और पुत्र, पति और पत्नि, राजा और प्रजा, स्वामी और सेवक के बीच में जो मधुर संबंध होने चाहिए उसकी प्रेरणा लेने के लिए श्री राम कथा से बढकर और कोई प्रेरक नहीं हो सकता। तेरहवे दिन की कथा में अहिल्या उद्धार की कथा के माध्यम से स्वामीजी ने नारी के सम्मान की बात कही उन्होने कहा कि जिस देश और धर्म में नारी का सम्मान नही होता वह देश और धर्म प्रतिष्ठित नहीं हो पाता। द्रोपदी का अपमान होने के कारण ही हस्तिनापुर की भूमि रक्त रंजित हुई और कौरवों का सर्वनाश हो गया । बङे बङे महारथी एक नारी के अपमान के भागीदार होने के कारण ही भगवान श्री कृष्ण की दृष्टि में आतताई हो गए और श्री कृष्ण ने हर उस योद्धा का वध अर्जुन से करवाया जिनके सामने द्रोपदी का चीरहरण हुआ और वे हाथ पर हाथ रखकर देखते रहे सबसे बङा अधर्म अन्याय और अनीति का विर...

ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा शासकीय भूमि पर खदानों की स्वीकृति

चित्र
विदिशा एम पी मंगल न्यूज- जिले में गौण खनिज, फर्शी, पत्थर क्रशर उपयोग हेतु शासकीय भूमि पर खदाने स्वीकृति के लिए शासन द्वारा नियमो में किए गए संशोधन के तहत ऑन लाइन आवेदन ई खनिज पोर्टल पर करना होगा कि जानकारी देते हुए जिला खनिज अधिकारी श्री मेहताब सिंह रावत ने बताया कि किसी भी क्षेत्र हेतु आवेदन प्राप्त होने से 15 दिवस के भीतर ततपश्चात अन्य आवेदन प्राप्त करने हेतु तीस दिवस की अवधि निर्धारित की गई है। इसके पश्चात कोई आवेदन मान्य नही किया जाएगा।     समस्त आवेदनों का निराकरण शासन द्वारा नियमो में किए गए संशोधनो के अनुसार दी गई वरीयता के आधार पर किया जाएगा। विदिशा जिले में गौण खनिज, फर्शी पत्थर, तहसील पठारी, बासौदा, विदिशा एवं त्योंदा में शासकीय भूमि पर उपलब्ध है। आज दिनांक तक विदिशा जिले में 38 आवेदन ऑन लाइन प्राप्त हुए है जिनमें से 24 आवेदन पत्रों की ऑन लाइन विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। 

अनियमितता के चलते अमीरगढ़ शासकीय उचित मूल्य की दुकान निलंबित

चित्र
  सिरोंज एम पी मंगल न्यूज- सिरोंज अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं दुकान आवंटन प्राधिकारी अंजलि शाह के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि ग्राम पठेरा के हितग्राहियों द्वारा अमीरगढ़ स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकाने से राशन ना मिलने की शिकायत की जांच सिरोंज के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से कराई गई थी जांच अधिकारी द्वारा प्रकरण के अवलोकन से प्राथमिक वनोपज समिति देवपुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान अमीरगढ़ द्वारा दुकान संचालन में गंभीर अनियमितताएं करना पाया गया है।      एसडीएम शाह ने शासकीय उचित मूल्य दुकान अमीरगढ़ को निलंबित करते हुए आगामी आदेश तक उपरोक्त दुकान के उपभोक्ताओं की सुविधा दृष्टि को ध्यानगत रखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु प्राथमिक वनोपज समिति देवपुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान गरेठा से संलग्न करने का आदेश जारी कर दिया है। 

ईमलाधाम मे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का लग रहा तांता

चित्र
  गंजबासौदा एम पी मंगल न्यूज-शहर से ही 14 किलोमीटर दूर करोंदा पंचायत के इमलाधाम स्थित हनुमान जी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लग रहा है तांता। आसपास के गांव एवं शहर से जा रहे है बडी संख्या मे श्रद्धालु बताया जाता है यहां हनुमानजी महाराज सारी मनोकामनाएं पूरी करते है। यहां मंदिर पर ही एक मौनी बाबा है जो कि पिछले 21 सालो से मौन व्रत धारण किये हुये हैं। ईमलाधाम की आस्था नगर में  दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है। मंगलवार होने के कारण कल बालाजी महाराजके दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब देखा गया।ईमलाधाम पर श्री बालाजी महाराज के दर्शनो के लिए हजारों श्रद्धालु भक्त धाम पर आए। धाम पर श्री बालाजी मंदिर के आगे सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगी रही तथा भक्तगण जय सियाराम जय सियाराम के नारे लगा रहे थे जिससे आस्था धाम गुंजायमान हो रहा था। ईमलाधाम पर श्रद्धालु भक्तों की चहल पहल नजर आ रही है।श्रद्धालु भक्तों के द्वारा श्री बालाजी महाराज के स्वयंभू प्रतिमा के दर्शन किए तथा लोगों ने पारिवारिक जीवन में खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।

गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश लाखों का माल बरामद

चित्र
  विदिशा एम पी मंगल न्यूज- विदिशा कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रंगई स्थित नाले के पास  अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कंटेनर के अंदर बोरियों में गांजा रखा करीब 210 किलोग्राम गांजा बरामद किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र झा ने बताया कि की उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि 5 युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर पीलिया नाले के पास कंटेनर क्रमांक एमएच 04 जे यू 4602 में बोरियों में गांजा रखें खड़ा है विदिशा एवं बासौदा तथा आसपास के क्षेत्रों में खपत करने जा रहा है सूचना की तस्दीक पर तुरंत पुलिस की गठित की गई एक पुलिस टीम को हाईवे पर भेजा गया दूसरी पुलिस टीम को रंगाई पीलिया नाले क्षेत्र में भेजा गया कंटेनर में बैठे व्यक्तियों ने पुलिस को आते देख कूदकर कर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रमजान खान पुत्र बादल खान उम्र 25 साल निवासी ग्राम गोयरा गूगली थाना मठौंद जिला बांदा उत्तर प्रदेश, अब्दुल मामीन खान पुत्र मुमताज खान 25 साल निवासी ग्राम गोयरा मूगली थाना मड़ौंद जिला बांदा उत्तर प्रदेश, देवी सिंह मीणा पुत्र उदयराम मीणा उ...

वृद्ध महिला की हत्या के आरोपियों का हुआ खुलासा अवैध संबंधों के चलते की हत्या

चित्र
  गंजबासौदा एम.पी.मंगल न्यूज-शहर मे शुक्रवार को हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले मे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ज्ञात हो  कि वार्ड नं 2 खारे कुआं वाली गली मे एक खाली कमरे मे एक महिला का शव मिलने पर शहर मे सनसनी फैल गयी थी और पुलिस मौके ने मौके पर पहुंच कर जांच की और मर्ग कायम किया। सिटी थाना पुलिस ने एक टीम बनाकर चार दिन मे सनसनीखेज हत्याकांड को सुलझा दिया. अनुविभागीय अधिकारी भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुमी देसाई और उनकी टीम ने कल्लू उर्फ अजय एवं कविता को मृतिका द्वारा घटनास्थल पर आपत्तिजनक अवस्था मे देखा गया था इस हेतु दोनों आरोपियों ने मिलकर एक खाली कमरे मे ले जाकर पत्थर एवं ईंट के द्वारा बार बार चेहरे पर बार करके हत्या की गई।दोनों आरोपियों के पास से घटना वाले कपडे जिसमें खून के धब्बे पाये गये पुलिस द्वारा जब्त कर लिये गये एवं पत्थर एवं ईंट भी घटनास्थल से जब्त किये गये। दोनों आरोपियों के बीच आपस मे अवैध संबंध थे और इसके चलते एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान से हाथ धोना पडा पुलिस. ने दोनों आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गंजबासौदा राजीव गांधी जनचिकित्सालय मरीज बेहाल

चित्र
 चिकित्सालय अव्यवस्थाओं के घेरे में मरीजों का इलाज भगवान के भरोसे मंगल न्यूज गंजबासौदा-शहर के राजीव गांधी जन चिकित्सालय मैं मरीजों का इलाज भगवान के भरोसे ही हो रहा है यहां कई चिकित्सा एवं जांच संबंधी मशीनें बंद पड़ी हुई हैं ईसीजी मशीन  खराब है  |सोनोग्राफी मशीन के कक्ष में ताला लगा हुआ , एक्स रे मशीन में फैक्चर तक नहीं निकलते, इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल के प्रभारी किस तरह चिकित्सालय में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। वही अस्पताल में अक्सर मरीज ओपीडी के बाहर खड़े रहते हैं और डॉक्टर अपनी सीटों से नदारद रहते हैं ना ही कोई डॉक्टर डॉक्टर कोर्ट पहनता है जिससे मरीज डॉक्टर को पहचान कर इलाज के लिए उसके पास पहुंच सके |  अस्पताल की हालत जानने जब मीडिया कर्मी अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी डॉक्टर  धानेश मिश्रा ने मीडिया कर्मियों को को कवरेज करने से रोका और अपना आपा खोकर लड़ने खड़े हो गए | इस बात की शिकायत जब अस्पताल प्रबंधन मैं बीएमओ से  की गई एवं उनसे जब मशीनें बंद होने की बात कही तो बीएमओ ईसीजी मशीन के विषय में कोई उचित जवाब नहीं दे सके | इससे अस्पताल प्रबंधन एवं...

एक सौ पांच वर्ष के तपस्वी संत हरिदास जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम भण्डारे का आयोजन

चित्र
  मंगल न्यूज गंजबासौदा - नगर में एवं नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तपस्वी संतो की उपस्थिति सदैव रहती है धर्म नगरी गंजबासौदा को यह सौगात ईश्वर का वरदान ही माना जाएगा यहां एक से बढ़कर एक तपस्वी मुनि संत जन अपने चरण रज से इस धरा को पवित्र और पावन करते रहे हैं त्योंदा क्षेत्र के बारोद ग्राम में श्री श्री 1008 संत बाबा श्री हरिदास जी महाराज का 105 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ भक्तजनों द्वारा मनाया गया।   ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही अमर चंद्र शर्मा ने संत चरण से चारों धाम की यात्रा के दौरान भेंट की थी और आग्रह किया था कि वह अपना आशीर्वाद गांव में रहकर सब को प्रदान करते रहे उनके आग्रह को मान कर संत बाबा ने ग्राम बारोद में अपना डेरा डाला और लगभग 65 वर्षों से अधिक समय से वह इसी ग्राम में निवास कर श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर पर सेवा कर रहे हैं इस मंदिर पर हर वर्ष गुरु पूर्णिमा, शिवरात्रि, नवरात्रि, रामनवमी, हनुमान जयंती, शरद पूर्णिमा बड़े धूमधाम से और श्रद्धा भाव के साथ मनाई जाती है वर्ष 2002 और 2012 में श्री राम यज्ञ का भी आयोजन ग्रामीणों ने आयोजित किया था संत चरण सेव...