मुरैना कलेक्टर, एस.पी. को हटाने के निर्देश शराब सेवन से मृत्यु के मामलों के लिए दोषी होंगे कलेक्टर, एसपी और आबकारी अधिकारी संबंधित क्षेत्र के एसडीओपी निलंबित मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उच्च-स्तरीय बैठक ली भोपाल : बुधवार, जनवरी 13, 2021T मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना जिले में शराब सेवन के फलस्वरूप हुई मौतों के मामले में आज सुबह निवास पर उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, वाणिज्यिक कर एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्रीमती दीपाली रस्तोगी मौजूद थे। हटाए जाएं मुरैना कलेक्टर और एसपी, अन्य जिले रहें सजग मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुरैना की घटना अमानवीय और तकलीफ पहुँचाने वाली है। प्रदेश में मिलावट के विरुद्ध अभियान संचालित है, फिर भी यह दु:खद घटना हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस मामले में मुरैना के कलेक्टर और एस.पी. को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित क...
संदेश
जनवरी 13, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं