संदेश

जनवरी 18, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावडे़कर से मुलाकात

चित्र
  पन्ना हीरा खान की लीज की अवधि बढ़ाने का आग्रह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावडे़कर से नई दिल्ली में मुलाकात कर मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एनएमडीसी द्वारा संचालित हीरा की खदान की लीज अवधि बढ़ाये जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि इस हीरा खदान में पर्याप्त मात्रा में हीरा अभी भी है और इससे लोगों को रोजगार मिलता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खदानों से हीरे निकलेंगे तो राज्य को पर्याप्त मात्रा में राजस्व के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि मजदूरों का रोजगार नहीं छीना जायेगा और शीघ्र ही अपेक्षित कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि इसके अलावा पन्ना टाइगर रिजर्व में राज्य सरकार द्वारा उठाये गये ठोस कदमों से टाइगरों की संख्या में वृद्धि हुई है और आज प्रदेश में 140 टाइगर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि वन और पर्यावरण से छेड़छाड़ किये बिना खदान भी चल रही है और टाइगर रिजर्व में शावकों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। इसके...

दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के लिए दी समर्पण निधि, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगा हिसाब

चित्र
  राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का चंदा दिया है। दिग्विजय ने चंदे की राशि के चेक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से चंदे का हिसाब-किताब देने की मांग की है। भोपाल-मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए चंदा दिया है। दिग्विजय ने सोमवार को एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का चेक इसके लिए दिया है। दिग्विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से यह चेक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेजा है। राज्यसभा के सांसद दिग्विजय ने चेक के साथ पीएम मोदी को भी एक चिट्ठी भी भेजी है। चिट्ठी में उन्होंने विश्व हिंदू परिषद द्वारा जमा किए गए चंदे का हिसाब-किताब देने की मांग की है। दिग्गी ने लिखा है कि विश्व हिंदू परिषद ने 15 जनवरी, 2021 से राम मंदिर के निर्माण के लिए पूरे देश में चंदा अभियान शुरू किया है। इससे पहले भी विहिप और अन्य संगठन इसके लिए चंदा अभियान शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा है ...

राजपूताना सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ

चित्र
  गंजबासौदा-प्रतिवर्ष अनुसार इस बर्ष भी श्री महाराणा प्रताप राजपूत समिति गंज बासोदा द्वारा  "राजपूताना सांस्कृतिक महोत्सव" कार्यक्रम संपन्न हुआ। समिति अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह  जादौन की अध्यक्षता मे रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा ज़िला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन उपस्थित रहे।     कार्यक्रम के शुभ अवसर पर वनासा एवं बाईसा ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर एवं देश भक्ति से संबंधित प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया इन प्रस्तुतियों ने सभी आये हुये अतिथियों का मन मोह लिया । इस आयोजन मे बढ़ी संख्या मे राजपूत सरदार एवं क्षत्राणियों ने राजपूताना वेशभूषा मे सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाईसा  ऐश्वर्या तोमर व वनासा  संदीप तोमर  ने किया कार्यक्रम में विदिशा जिले से करणी सेना जिला अध्यक्ष और पूरी टीम एवं मुंगावली से  तहसील अध्यक्ष एवं उनकी टीम एवं जिले भर से अतिथि गण उपस्थित रहे और जिसमें समाज के अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

मंदिर निर्माण में योगदान कर सिंधिया बोले- राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम

चित्र
  ग्वालियर- अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद और बीजेपी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी योगदान किया है। उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से लोग दान कर रहे हैं। दान राशि एकत्रित करने के अभियान की शुरुआत होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत कई नेता, मंत्री, अभिनेता योगदान कर चुके हैं। इस फेहरिस्त में रविवार को बीजेपी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हो गए। 5 लाख की सहयोग राशि देते हुए सिंधिया ने लिखा- राम काज कीन्हे बिना मोहि कहां विश्राम। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि न्यास द्वारा भव्य मंदिर के लिए चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान में 5 लाख की सहयोग राशि अभियान के समूह को सप्रेम भेंट की। राम मंदिर ट्रस्ट को अब तक करीब 100 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इससे पहले भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा और उनकी धर्मपत्नी डॉ. स्तुति शर्मा ने अपने वेतन की एक माह की राशि का चेक म...

18 जनवरी 2021 रविवार का राशिफ़ल

चित्र
  ज्योतिष...... परम पूज्यनीय एवं वंदनीय पिताजी साकेत धाम वासी ज्योतिषाचार्य पं. राजीव लोचन पाण्डेय जी के श्री चरणों में निवेदित करते हुए आप सभी की सेवा में प्रस्तुत है..🙏 मेष..... आज दिन प्रतिकूल रहेगा एवं आज मानसिक तनाव बना रहेगा। अनावश्यक भागदौड़ आज करना  होगी। धन व्यय हो सकता हैं।। सेहत का ध्यान रखें।।  वृषभ..... आज दिन लाभदायक रहेगा एवं आज किये कार्य आगे लाभ देंगे। आज व्यवसाय उत्तम रहेगा। धन संबंधी मामले पक्ष में हल होंगे। आज मित्रो से लाभ हो सकता हैं।  मिथुन..... आज दिन कर्म प्रधान हैं। अच्छे कार्य आज करें। लाभ होगा। आज आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। रोजगार नोकरी में आज लाभ होगा। आज वरिष्ठजनो के साथ दिन निकलेगा।। यात्रा सुखद रहेगी।।  कर्क..... आज दिन उत्तम हैं। एवं भाग्य आज आपके साथ है। इसका लाभ ले। कार्य आज सहज ही हो जाएंगे। धार्मिक आयोजनों में आज शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ में आज लाभ होगा।।  सिंह..... आज दिन विपरीत हैं। एवं अनावश्यक भागदौड़ आज करना होगी। सेहत भी आज नर्म रहेगी। कोई चिंता आज रह सकतीं हैं। वाहन आज साव्धानी से चलायें। क्रोध को नियंत्रण में...