संदेश

मई 21, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हर पल मुस्कान संस्था द्वारा पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता की

चित्र
 हर पल मुस्कान संस्था द्वारा पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता संपन्न हुई  (LocalNazariya) गंजबासौदा/मप्र-कोरोना महामारी  में वर्तमान समय भारत महामारी के समय में विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है और जनता कर्फ्यू के दौरान घरों पर रहना बहुत आवश्यक है हमें हमारे बच्चों को घर पर रखकर विभिन्न एक्टिविटी में व्यस्त रखना भी आवश्यक है और बच्चों को इस महामारी के दौरान विभिन्न सुरक्षात्मक उपायों के बारे में भी जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। बच्चे किसी भी जागरूकता कार्यक्रम के लिए बहुत अच्छे संदेश वाहक होते हैं ऐसा हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी मानते हैं। इसी क्रम में *हर पल मुस्कान संस्था* एवं *अखिल भारतीय अपडाउनर्स एकता संघ* के संयुक्त तत्वाधान में बासौदा के 5 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों हेतु एक पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजित की गई थी । प्रतियोगिता में गंज बासौदा के 5 से 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों ने भाग लिया था।  इसमें लगभग 15 बच्चों ने भाग लेकर अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया एक से एक बढ़िया पेंटिंग बच्चों ने बनाई संस्था ने  सभी...

मुख्यमंत्री के गृहजिले में महिलायें असुरक्षित

चित्र
  ( LocalNazariya) विदिशा/मप्र -महिलाओं से अभद्रता के मामले में मध्यप्रदेश बाकी राज्यों को पीछे छोड़ काफी आगे निकलता जा रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री की लाख कोशिशों के बाद भी महिलाओं की स्थिति प्रदेश में बद से बदतर है लगता तो ऐसा है कि हम महिला सुरक्षा के मामले में सभी प्रदेशों को पीछे छोड़ देंगे। ऐसा ही एक मामला सूबे के मुखिया के गृह जिले विदिशा से आ रहा है यहाँ शमशाबाद तहसील के बरखेड़ा जागीर में पदस्थ एएनएम प्रेमा बिष्ट से वहीं के एक निवासी द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र मे टीकाकरण के दौरान गाली गलौज की गई मामला थप्पड़ मारने की नौबत तक आ पहुंचा।  मुखिया के गृह जिले का यह हाल है तो बाकी जगह आप खुद ही अंदाजा लगा सकते कि  कि क्या हाल होगा। टीकाकरण के दौरान अपनी बच्ची को टीका लगवाने आए गोलू के द्वारा शराब के नशे में यह सोच कर कि बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी है ऐसा जानकर स्वास्थ्य कर्मी से की बदसलूकी की गई स्टाफ द्वारा बार बार समझाने पर नही  माना शराब के नशे मे की गाली गलौच थाने पहुंचा मामला।