संदेश

जनवरी 20, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वर्ण कार समाज की वैवाहिक वेबसाइट का भव्य शुभारंभ

चित्र
  भोपाल- गत दिवस मालवी स्वर्णकार समाज के कर्मठ सजग और युवा समाजसेवी श्री अजय सोनी एवं उनकी टीम द्वारा वैवाहिक वेबसाइट एवं सामाजिक वेबसाइट का भव्य शुभारंभ एम पी नगर भोपाल की एक प्रसिद्ध होटल में किया गया। इस वेबसाइट में समस्त स्वर्णकार समाज के लिए वैवाहिक का परिचय होगा इस आकर्षक एवं आवश्यक सेवा को शुरू करने के फल स्वरुप मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा सोनी ने अजय सोनी पिंटू एवं उनकी टीम का साल श्रीफल से स्वागत कर सम्मानित किया एवं कहा कि यह बहु उपयोगी वेबसाइट समस्त स्वर्णकार समाज के लोगों को लाभान्वित करेगी, उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार समाज कल्याण समिति ने हमेशा मालवीय स्वर्णकार समाज को प्रोत्साहन दिया है एवं पूर्व में स्वर्गीय बाल किशन सोनी, गोपी किशन सोनी एवं अनोखी लाल वर्मा का सम्मान मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री से करवा चुके है, और आज कोरोना को हराने वाले बुजुर्ग श्री श्याम लाल सोनी जी का शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया, इस अवसर पर विशेष रूप से मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सोनी, डीएसपी प्रदेश महामंत्री ओ पी स...

रामजन्मभूमि जन जागरण सायकल यात्रा का आयोजन

चित्र
  विदिशा- सालों के इंतजार के बाद वो शुभ घड़ी आ रही है जब श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर  तैयार होगा।  इस भव्य मंदिर के लिए जो निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है उसमें प्रत्येक भारतवासी को शामिल होना चाहिए, हम वो सौभाग्यशाली पीढ़ी है जिनको ये अवसर मिल रहा है।   विदिशा जिले में राम जन्मभूमि जन जागरण सायकल यात्रा का आयोजन डा सुनील चौहान के मार्गदर्शन मे निकाली जा रही है। विदिशा से शुरू होकर यह यात्रा प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर लोगो से मिलते हुए वापस विदिशा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान अपने संपर्क में आये सभी नागरिकों, संगठनों से , आम जनमानस से श्रीराम मंदिर के लिए निधि एकत्र करने हेतु निवेदन किया जाएगा यह इस यात्रा का संकल्प है।  23 जनवरी को विदिशा से गुलाबगंज से ग्यारसपुर - त्योंदा - पठारी - कुरवाई होते हुये यात्रा गंज बासौदा पहुंचेगी। वहीं रात्रि विश्राम गंज बासौदा मे रहेगा फिर 24 जनवरी को प्रातः काल यह यात्रा गंज बासौदा से सिरोंज होते हुये लटेरी, शमशाबाद, नटेरन होते हुए वापस विदिशा प्रस्थान करेगी सभी महानुभाव अपनी अपनी क्षमता अनुसार इस महान कार्य का हिस्सा बनकर यात्...

1100 वर्ष पुराने जैन मंदिर से लाखों की चोरी

चित्र
  विदिशा-गंज बासौदा से 18 किलोमीटर दूर ग्राम उदयपुर के अति प्राचीन जैन मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है यह मंदिर लगभग 1100 वर्ष पुराना है। इसी प्राचीन जैन मंदिर से चोर चांदी का छत्र, चवँर यंत्रजी ,अष्ट प्रातिहार्य, भामंडल एवं अन्य सामग्री चुरा कर ले गए। जिसकी लगभग कीमत 1 लाख बताई जा रही है। विदिशा जिले में 1 सप्ताह के भीतर दो जैन मंदिरों में चोरी की वारदात  से जैन समाज में आक्रोश बढ़ गया है। उदयपुर के प्राचीन जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना की सूचना लगते ही एसडीओपी  भारत भूषण शर्मा  के निर्देशन पर  टीआई वी डी वीरा अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे चोरी गई सामग्री का पंचनामा बनाया। मामले गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। और घटनास्थल का  बारीकी से निरीक्षण करते हुए  साक्ष्य एकत्रित किए । पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही। दूसरी घटना 3 दिन पूर्व सिरोंज  तहसील  के  झंडबा गांव में स्थित  जैन मंदिर से प्रतिमा च...

जन्मदिन पर मान्या जैन ने अपनी गुल्लक राम मंदिर समर्पण निधि को दान दी

चित्र
  गंजबासौदा-शहर मे चल रहे राममंदिर समर्पण निधि कार्यक्रम मे शहर के रहवासी बढचढ कर दिल खोल कर दान दे रहे है इसी कडी मे गांधी चौक निवासी वंदना जैन की सुपुत्री मान्या जैन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राम मंदिर समर्पण निधि टोली को बुलाकर अपनी जमा पूंजी गुल्लक के सारे पैसे राम मंदिर मे दान मे दिये बिटिया मान्या जैन ने यह प्रेरणा अपनी नानी से ली है,सातवीं कक्षा डाल्फिन स्कूल की छात्रा है और उसने बताया कि राम हमारे आराध्य है बचपन से ही रामायण देखकर राम जी के चरित्र से काफी प्रभावित हुई और उसने बताया कि बडे होकर वह डाक्टर बनकर सेवा करना चाहती है।  निधि समर्पण लेने पहुंचे विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी जिला अभियान प्रमुख निलेश अग्रवाल ,शांति लाल ओसवाल,नितिन सक्सेना,विजय अरोरा,भजन प्रजापति, अभिषेक शर्मा रविंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।

20 जनवरी 2021 बुधवार का राशिफ़ल

चित्र
 ज्योतिष...... परम पूज्यनीय एवं वंदनीय पिताजी साकेत धाम वासी ज्योतिषाचार्य पं. राजीव लोचन पाण्डेय जी के श्री चरणों में निवेदित करते हुए आप सभी की सेवा में प्रस्तुत है..🙏 मेष..... आज दिन अनुकूल रहेगा एवं व्यवसाय में गति आएंगी। कार्य आज समय से होंगे। जीवन साथी से आज सहयोग मिलेगा।। यात्रा लाभदायक रहेगीं।।  वृषभ..... आज दिन मिला जुला रहेगा एवं आज कार्य विलम्भ से होंगे। स्ट्रेस आज रह सकता हैं। धन संबंधी मामले आज उलझेंगे।आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा।।  मिथुन..... आज दिन उत्तम रहेगा एवं आज आर्थिक लाभ हो सकता हैं। संतान से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में आज मधुरता बढ़ेगी। व्यापार आज उत्तम रहेगा।।  कर्क..... आज कर्म प्रधान दिन रहेगा एवं आज नोकरी रोजगार के लिये दिन अच्छा हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। प्रोपर्टी भूमि से जुड़े कार्य आज हो जाएंगे।।  सिंह..... आज दिन अच्छा रहेगा एवं आज रुके कार्य हो जाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। अपने लोगो का सहयोग आज मिलेगा। व्यापार उत्तम रहेगा।। सेहत सुधार होगा।।  कन्या..... आज ग्रह विपरीत रहेंगे। आज मेहनत अधिक होगी। फल नहीं मिलेगा। स्वास्थ ...