महिला डाक्टर की लापरवाही से बिना गर्भवती के किया ईलाज
(LocalNazariya) विदिशा/मप्र-हर शादीशुदा महिला का मां बनने का सुख सबसे बड़ा होता है। अगर उस शादीशुदा महिला को डॉक्टर 3 माह का गर्भ बता कर, 2 महीने तक महंगी महंगी दवाई लिखती रहे और जांच कराने पर पता चले महिला गर्भवती ही न हो।ऐसा सुनने में जरा अजीब लग रहा होगा लेकिन ऐसा ही एक मामला गंजबासौदा में सामने आया है। जिसमें पीड़िता महिला के परिजनों ने शासकीय महिला चिकित्सक की लापरवाही के खिलाफ कलेक्टर, सीएचएमओ के नाम एक शिकायती आवेदन एसडीएम को सौंपा है। ग्राम करौंदा की रहने वाली पीड़िता महिला जो लगभग दो माह पूर्व पेट दर्द की शिकायत को लेकर अपने पति के साथ शासकीय महिला चिकित्सक लीना शर्मा के निवास क्लीनिक पर पहुंची। जहां महिला चिकित्सक द्वारा पीड़ित महिला को बताया कि वह प्रेग्नेंट है, उसे 3 माह का गर्भ है महिला चिकित्सक ने उस महिला का प्रेगनेंसी का इलाज चालू कर दिया वही पीड़ित महिला के परिवार मे खुशी का माहौल छा गया। महिला डॉक्टर द्वारा लिखी गई महंगी महंगी दवाइयों का सेवन करती रही। लेकिन डेढ़ माह बाद पीड़ित महिला को इंटरनल बिलिडिंग की शिकायत हुई, तो वह पुनः महिला चिकि...