फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज
गंजबासौदा- सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रधानमंत्री की अश्लील फोटो पोस्ट करने के मामले में अजहर खां मेवाती के खिलाफ रविवार को सिटी कोतवाली गंजबासौदा में आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सिटी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र सिंह रघुवंशी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा विदिशा ने रविवार को कोतवाली गंजबासौदा में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मैं आज फेसबुक चला रहा था जिस पर गंजबासौदा के रहने वाले अजहर खां मेवाती ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अश्लील फोटो पोस्ट की है। इस मामले में पुलिस ने अरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुमि देसाई ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें