संदेश

मई 2, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सकल जैन समाज ने भेंट किये 100 आक्सीजन पल्स मीटर

चित्र
  विदिशा- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते विदिशा जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पल्स मीटर की आवश्यकता थी प्रशासन द्वारा जैन समाज जनों से अपील की जिससे मानवीयता का परिचय देते हुए सकल जैन समाज के माननीय श्री डॉ विजय सर्राफ जी ने 50 नग श्री सतीश बडकुर जी ने 50 नग जिनकी की टोटल कीमत लगभग एक लाख दस हजार रूपए है। जिसे सी एम एच ओ ऑफिस में डॉक्टर श्री दिनेश शर्मा जी को सौंपे।    इस अवसर पर समाजसेवी श्री अतुल शाह जी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश जैन श्री पंकज जी जैन श्री प्रसंग जैन आदि उपस्थित रहे।    सकल जैन समाज के संरक्षक श्री हृदय मोहन जैन जिलाध्यक्ष श्री मुन्ना लाल जी जैन महामंत्री श्री राकेश गोहिल जी ने दान दाताओं का आभार प्रकट करते हुए अपील की कि इस संकट के समय में अन्य समाज जन भी आगे आकर आवश्यक वस्तु जैसे पी. पी. ई. किट दस्ताने गरीबों को राशन आदि में सहयोग करें।  

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

चित्र
  गंजबासौदा- सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रधानमंत्री की अश्लील फोटो पोस्ट करने के मामले में अजहर खां मेवाती के खिलाफ रविवार को सिटी कोतवाली गंजबासौदा में आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  सिटी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र सिंह रघुवंशी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा विदिशा ने रविवार को कोतवाली गंजबासौदा में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मैं आज फेसबुक चला रहा था  जिस पर गंजबासौदा के रहने वाले अजहर खां मेवाती ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अश्लील फोटो पोस्ट की है। इस मामले में पुलिस ने अरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुमि देसाई ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है