अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मान
एमपी मंगल न्यूज गंजबासौदा - महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। साल 1909 में पहली बार अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का फैसला किया था। इस दिन दुनिया भर में महिलाएं बिना जात-पात, भाषा, सांस्कृतिक और राजनीतिक भेदभाव की परवाह किये सब एकजुट होकर महिलाओं की बेहतरी के लिए कदम उठाते हैं व इस बारे में चर्चा करते हैं। इस दिन हर जगह अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं महिलाओं को गिफ्ट्स दिया जाता है, तो कहीं फूल और चॉकलेट। साथ ही, विमेन अवेयरनेस को लेकर सेमिनार का आयोजन होता है। इसी कडी मे गंजबासौदा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यरत संघर्षरत महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमे अपनी प्रतिभा के दम पर गंजबासौदा का नाम रोशन करने वाली अभिलाषा नरवरिया मिसेज इंडिया को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम अखिल भारतीय महिला जैन मिलन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह के आयोजन मे किया गया।