संदेश

मई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वर्गीय पिंटू के जन्मदिन की स्मृति में किया 26 यूनिट रक्तदान

चित्र
  LocalNazariya/गंज बासौदा- कोरोना काल में जिले में रक्त की कमी को देखते हुए कुछ युवाओं ने अपने स्वर्गीय मित्र के जन्मदिन की यादों को संजोए रखने के लिए उसके 26 वें जन्मदिन पर 26 यूनिट रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। युवाओं का हौंसला अफजाई करते हुए कुछ अन्य नागरिकों ने भी आगे आकर रक्तदान में बढ़ चढ़कर रक्तदान में भाग लिया। वहीं रक्तदान के अलावा नगर में संचालित विहिप एवं एक और अन्य गौशाला में एक-एक ट्राली भूसा भेंट किया गया। स्थानीय सुभाष चौक निवासी पूर्व कृषि उपज मंड़ी अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रघुवंशी (गुड्डा) के पुत्र स्वर्गीय विशाल रघुवंशी (पिंटू) अपने सरल, मिलनसार व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण अपनी मित्र मंडली में काफी लोकप्रिय थे। हृदयाघात के कारण उनका कुछ वर्ष पूर्व अल्पायु में ही निधन हो गया था। रविवार को नेहरू चौक स्थित अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष शिवचरण सिंह शेबू के निवास स्थान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां स्वर्गीय पिंटू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विदिशा ब्लड बैंक से आई वातानुकूलित बीटीव्ही बैन के माध्यम से 26 युवाओं ने रक्तदान किया जिनमें महि...

आप भी जा रहे हैं एलआईसी की पॉलिसी कराने तो हो जाएं सावधान कही डूब ना जाए आपका पैसा

चित्र
  LocalNazariya - एलआईसी खाताधारकों  के लिए बड़ी खबर है. अगर आपने भी एलआईसी में पॉलिसी  करा रखी है तो सावधान हो जाएं. कोरोना काल में फ्रॉड के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. बैंक के बाद अब धोखेबाज एलआईसी ग्राहक और इरडा (IRDAI) अधिकारी बनकर ग्राहकों को कॉल कर रहे हैं और उनके खाते से पैसे साफ कर रहे हैं. इस तरह के कई मामलों को देखते हुए देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपपनी एल आई सी अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है. LIC ने अपनी तरफ से जारी किए गए अलर्ट में साफ कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों को कोई भी पॉलिसी सरेंडर करने का सुझाव नहीं देती है. कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वो इन अपुष्ट नंबर से आए फोन कॉल्स को अटेंड न करें. एलआईसी ने ग्राहकों को सुझाव दिया है कि वो अपनी पॉलिसी को एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर करा लें और वहीं सभी जानकारियां हासिल करें. LIC ने किया ट्वीटLIC ने ट्वीट करके बताया कि सभी ग्राहक ऐसे फोन कॉल्स से सावधान रहें जो ग्राहकों को पॉलिसी की गलत जानकारी देकर ठगते हैं. इसके साथ ही धोखाधड़ी करने वाले ग्राहकों को LIC अधिकारी, IRDAI अधिकारी बनकर धोखा दे रहे...

खुशखबर: अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग

चित्र
LocalNazariya/मप्र- मंत्रालय ने कहा है कि अब 18-44 साल वालों को वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं है, हालांकि रजिस्ट्रेशन अभी भी अनिवार्य है। Cowin पोर्टल की शुरुआत वैक्सीन लेने वालों की सहूलियत के लिए हुई थी लेकिन जब से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुआ है तब से हर दिन हजारों लोग Cowin पोर्टल पर वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करने के लिए जाते हैं और खाली हाथ लौट आते हैं। लोगों की इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 18-44 आयु वर्ग के लोग अब बिना अप्वाइंटमेंट किसी भी सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन और अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इसकी शुरुआत आज यानी 24 मई से हो गई है। मंत्रालय ने कहा है कि अब 18-44 साल वालों को वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। यदि आपने पहले से ही रजिस्ट्रेशन करवा लिया है तो अच्छी बात है, वरना आपको वैक्सीनेशन सेंटर पर ही रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद आपको अप्वाइंटमेंट और वैक्सीन मिलेगी। मंत्रालय ने कहा है कि ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के दौर...

जनसेवा के लिये जैन समाज ने सौंपी आक्सीजन मशाने

चित्र
  सकारात्मक खबर- जनसेवा हेतु निशुल्क मशीन वितरण - जनसेवा के लिये जैन समाज गंजबासौदा द्वारा स्थानीय  विधायक को सौंपी 100 स्टीम इनहेलर मशीन उनके जन्मदिन के अवसर पर भेंट करी। यह स्टीम इनहेलर विधायक महोदया द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमन्दो और गरीब लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही नगर के गणमान्य एवं जागरूक नागरिकों द्वारा दो ऑक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर मशीन जन सेवा के लिये स्थानीय जनप्रतिनिधि को भेंट की। #LocalNazariya

महिला डाक्टर की लापरवाही से बिना गर्भवती के किया ईलाज

चित्र
  (LocalNazariya) विदिशा/मप्र-हर शादीशुदा महिला का मां बनने का सुख सबसे बड़ा होता है। अगर उस शादीशुदा महिला को डॉक्टर 3 माह का गर्भ बता कर, 2 महीने तक महंगी महंगी दवाई लिखती रहे और जांच कराने पर पता चले महिला गर्भवती ही न हो।ऐसा सुनने में जरा अजीब लग रहा होगा लेकिन ऐसा ही एक मामला गंजबासौदा में सामने आया है। जिसमें पीड़िता महिला के परिजनों ने शासकीय महिला चिकित्सक की लापरवाही के खिलाफ कलेक्टर, सीएचएमओ के नाम एक शिकायती आवेदन एसडीएम को सौंपा है।  ग्राम करौंदा की रहने वाली पीड़िता महिला जो लगभग दो माह पूर्व पेट दर्द की शिकायत को लेकर अपने पति के साथ शासकीय महिला चिकित्सक लीना शर्मा के निवास क्लीनिक पर पहुंची। जहां महिला चिकित्सक द्वारा पीड़ित महिला  को बताया कि वह प्रेग्नेंट है, उसे 3 माह का गर्भ है महिला चिकित्सक ने उस महिला का प्रेगनेंसी का इलाज चालू कर दिया   वही पीड़ित महिला के परिवार मे खुशी का माहौल छा गया। महिला डॉक्टर द्वारा लिखी गई महंगी महंगी दवाइयों का सेवन करती रही। लेकिन डेढ़ माह बाद पीड़ित महिला को इंटरनल बिलिडिंग की शिकायत हुई, तो वह पुनः महिला चिकि...

हर पल मुस्कान संस्था द्वारा पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता की

चित्र
 हर पल मुस्कान संस्था द्वारा पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता संपन्न हुई  (LocalNazariya) गंजबासौदा/मप्र-कोरोना महामारी  में वर्तमान समय भारत महामारी के समय में विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है और जनता कर्फ्यू के दौरान घरों पर रहना बहुत आवश्यक है हमें हमारे बच्चों को घर पर रखकर विभिन्न एक्टिविटी में व्यस्त रखना भी आवश्यक है और बच्चों को इस महामारी के दौरान विभिन्न सुरक्षात्मक उपायों के बारे में भी जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। बच्चे किसी भी जागरूकता कार्यक्रम के लिए बहुत अच्छे संदेश वाहक होते हैं ऐसा हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी मानते हैं। इसी क्रम में *हर पल मुस्कान संस्था* एवं *अखिल भारतीय अपडाउनर्स एकता संघ* के संयुक्त तत्वाधान में बासौदा के 5 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों हेतु एक पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजित की गई थी । प्रतियोगिता में गंज बासौदा के 5 से 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों ने भाग लिया था।  इसमें लगभग 15 बच्चों ने भाग लेकर अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया एक से एक बढ़िया पेंटिंग बच्चों ने बनाई संस्था ने  सभी...

मुख्यमंत्री के गृहजिले में महिलायें असुरक्षित

चित्र
  ( LocalNazariya) विदिशा/मप्र -महिलाओं से अभद्रता के मामले में मध्यप्रदेश बाकी राज्यों को पीछे छोड़ काफी आगे निकलता जा रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री की लाख कोशिशों के बाद भी महिलाओं की स्थिति प्रदेश में बद से बदतर है लगता तो ऐसा है कि हम महिला सुरक्षा के मामले में सभी प्रदेशों को पीछे छोड़ देंगे। ऐसा ही एक मामला सूबे के मुखिया के गृह जिले विदिशा से आ रहा है यहाँ शमशाबाद तहसील के बरखेड़ा जागीर में पदस्थ एएनएम प्रेमा बिष्ट से वहीं के एक निवासी द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र मे टीकाकरण के दौरान गाली गलौज की गई मामला थप्पड़ मारने की नौबत तक आ पहुंचा।  मुखिया के गृह जिले का यह हाल है तो बाकी जगह आप खुद ही अंदाजा लगा सकते कि  कि क्या हाल होगा। टीकाकरण के दौरान अपनी बच्ची को टीका लगवाने आए गोलू के द्वारा शराब के नशे में यह सोच कर कि बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी है ऐसा जानकर स्वास्थ्य कर्मी से की बदसलूकी की गई स्टाफ द्वारा बार बार समझाने पर नही  माना शराब के नशे मे की गाली गलौच थाने पहुंचा मामला। 

मानवाधिकार आयोग ने सागर की महिला की पिटाई वाले मामले में लिया संज्ञान

चित्र
(LocalNazariya) मप्र/भोपाल-मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा मानव अधिकार हनन से जुड़े चार मामलों में संज्ञान लेकर संबंधितों से प्रतिवेदन मांगा गया है। मास्क न पहनने पर बेटी के सामने मां को सडक पर पटककर पीटने का मामला आयोग ने आईजी सागर से सात दिवस में मांगा तथ्यात्मक प्रतिवेदन मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग को 20 मई 2021 को वाट्स-एप्प पर एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें मास्क न पहनने पर एक महिला को उसकी बेटी के सामने पुलिस द्वारा अमानवीय रूप से सडक पर बाल पकड़कर घसीटने और उसे पीटने की घटना होना दृष्टिगोचर हो रहा है। घटना सागर जिले की है।वाट्स-एप्प पर मिली वीडियो क्लिप एवं इस घटना के बारे में अखबारों में प्रकाशित खबरों पर आयोग द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर प्रकरण भी पंजीबद्ध कर लिया गया है। इस मामले में आयोग ने वीडियो क्लिप की सीडी भेजकर *पुलिस महानिरीक्षक, सागर से सात दिवस में तथ्यात्मक प्रतिवेदन मांगा है। आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक, सागर से निम्नांकित पांच बिन्दुओं पर प्रतिवेदन चाहा है:- (1) महिलाओं के साथ किन परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई ? (2) यदि ऐसी महिलाओं द्वारा को...

विदिशा-भाजपा जिलाअध्यक्ष ने जिले के कोविड सेंटरो का किया निरीक्षण

चित्र
  LocalNazariya/मप्र/विदिशा-भाजपा जिलाअध्यक्ष ने जिले के कोविड सेंटरो का किया निरीक्षण भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ. राकेश सिंह जादौन ने आज कोविड  सेंटर, ग्यारसपुर का निरीक्षण किया जिसमें कोविड सेंटर की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को उचित व्यवस्थाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने के लिए कहा वहीं कोविड सेंटर के कोविड मरीजों को दिया जाने वाला भोजन की गुणवत्ता को चखकर परखा इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश टण्डन, तहसीलदार सिद्धांत सिंह सिंघला, बी.एम.ओ, ग्यारसपुर डाॅ. अब्बास मौजूद थे। वहीं क्वारंटाईन सेंटर दिघोरा, क्वारंटाईन सेंटर अटारीखेजड़ा, क्वारंटाईन सेंटर मढ़ीपुर, क्वारंटाईन सेंटर नादौर, क्वारंटाईन सेंटर अम्बार, क्वारंटाईन सेंटर नौलास, क्वारंटाईन सेंटर बरखेड़ा गंभीर, क्वारंटाईन सेंटर झिरनिया, क्वारंटाईन सेंटर सुकर्रा व वैक्सीनेशन केन्द्र त्योंदा पहुंचकर जिलाध्यक्ष डाॅ. राकेश सिंह जादौन ने केन्द्र प्रभारी डाॅ. लोकेश रघुवंशी एवं तहसीलदार दिलीप जड़िया को वैक्सीनेशन केन्द्र पर वैक्सीनेशन कराने आने वाले नागरिकों हर संभव सहायता एवं असुविधा न...

बैंक से आ रहे EMI कटने के मैसेज, क्या अपने आप नहीं मिलेगा EMI टलने का या बैंक ब्याज पर लाभ? लाकडाऊन 2021 व्यापारी मध्यमवर्गीय परेशान

चित्र
कोरोना का असर: अप्रैल में 22 प्रतिशत कर्जदार नहीं चुका सके बैंकों की ईएमआई (LocalNazariya) गंजबासौदा/मप्र- महामारी की दूसरी लहर ने कर्जदारों की बैंकिंग क्षेत्र की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। निजी और सरकारी बैंकों की आंतरिक रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में उनके 22 फ़ीसदी खुदरा कर्जधारको ने एमआई का भुगतान नहीं किया है। ग्राहक अगर दो और किस्त और डिफॉल्ट करते हैं तो बड़ी मात्रा में कर्ज की राशि एनपीए में चली जाएगी। 90 दिन ईएमआई न मिलने पर एनपीए हो जाता है। वहीं आरबीआई की एक हफ्ते पहले घोषित मोरेटोरियम योजना का लाभ  उन्हीं कर्जधारकों और व्यापारियों को मिलेगा जिन्होंने न तो पिछले साल इसका लाभ लिया था और न ही कोई डिफॉल्ट किया है। क्योंकि दूसरी लहर में कई बैंक कर्मचारी संक्रमित हो गए। साथ ही कई शहरों में लॉकडाउन की वजह से लोन विभाग का काम ठप हो गया है। और व्यापार भी पूरी तरह से बंद हो जाने के कारण और बीमारी के चलते काफी लोग किश्त का भुगतान कर नहीं  पाये। वही गंजबासौदा पूर्व विधायक निशंक जैन ने जनता की परेशानियों को समझते हुये आज शासकीय अशासकीय बैंकों में लोन की किस्त जमा करने की समय सीमा बढ़...

निजी अस्पतालों की मनमानी चिरायु का एक और वीडियो वायरल नोटिस जारी

चित्र
भोपाल/ मप्र(LocalNazariya) - राजधानी के निजी अस्‍पतालों द्वारा लगातार आयुष्‍मान कार्ड से इलाज करने से मना करने के मामले सामने आ रहे है। रविवार को भोपाल निवासी युवक ने वीडियो जारी कर चिरायु अस्‍पताल प्रबंधन पर बदसलूखी करने और आयुष्‍मान कार्ड से इलाज न करने का आरोप लगाया था। वहीं सोमवार को भी एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विदिशा निवासी योगेंद्र रघुवंशी ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि विगत शुक्रवार को वह अपनी 70 वर्षीय दादी सरजू बाई रघुवंशी को भर्ती कराने चिरायु अस्‍पताल लेकर आया था। यहां आयुष्‍मान कार्ड से उनका इलाज करने से मना कर दिया गया। योगेंद्र ने वीडियो में कहा कि वह आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। वहीं मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आयुष्‍मान कार्ड के जरिए दादी का इलाज कराने की मदद की गुहार भी लगाई है। एक अन्‍य जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने इन मामलोंं पर अस्‍‍‍‍‍पताल को शोकाज नोटिस जारी किया है। अब उठ रहे है कार्यप्रणाली पर सवाल । डीआईजी बंगला निवासी योगेश बलवानी ने चिरायु अस्पताल पर आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं करने का आरोप लगाया गया था। इसका वीडिय...

रक्षा समिति सदस्य कोरोना से बचाव के लिए लोगों करेंगे जागरूक

चित्र
 *देहात थाना परिसर में आयोजित बैठक में लिया संकल्प*  गंजबासौदा। देहात थाना परिसर में रक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया इस अवसर पर देहात थाना प्रभारी बीड़ी वीरा रक्षा समिति के प्रांत संयोजक दीपक तिवारी उपस्थित थे आयोजन में उपस्थित सभी रक्षा समिति के सदस्यों ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रक्षा समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी एवं रक्षा समिति के सदस्य मोहम्मद शकील की ओर से ईद के अवसर पर सेवइयों  का वितरण भी किया गया। प्रांत संयोजक दीपक तिवारी ने कहा की सभी सदस्यों को दायित्व सौपें  गए हैं । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगे‌। साथ ही रक्षा समिति के  लाखों सदस्य  प्रदेश में  पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी कर रहे हैं  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी से मांग की कि रक्षा समिति के सदस्यों को कोरोना जोधा का दर्जा दिया जाए बैठक में रक्षा समिति के सदस्य महेश शर्मा फौजी नवल सिंह पंथी  रामसेवक भावसार  मनोज श्रीवास दीपक जोशी भारत सिंह रघुवं...

पुलिस पर हमला कर भागे अवैध शराब कारोबारी

चित्र
(LocalNazariya) मप्र/गंजबासौदा- देहात थाना पुलिस द्वारा दविश पर गई पुलिस  की टीम  पर उस समय हमला हो गया जब पुलिस मौके पर अवैध  रुप से शराब बना रहे भट्टे पर छापा मारा।  सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, पुलिसकर्मी जिसमें गंभीर चोटें आई हैं।वही देहात थाना पुलिस एवं सिटी थाना पुलिस मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच  कर धरपकड़ करने में लगी है। लेकिन  अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। गंज बासौदा के राजीव गांधी जन चिकित्सालय में पुलिस के जवानों का इलाज चल रहा है अब देखना यह है की गंजबासौदा पुलिस सफलता प्राप्त करती है या नहीं शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने में  जैसा कि देखा गया है अभी कुछ समय से काफी कार्रवाई जिले भर में की गई है अवैध  शराब  माफियाओ पर। वहीं मौके पर बन रही अवैध  शराब  की भट्टी को पुलिस  ने नष्ट कर वहां पर कच्ची शराब  को जब्त कर लिया गया।  वहीं एसडीओपी भरत भूषण शर्मा ने कडी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। 

झाड फूंक से मरीजों का ईलाज करने पर होगी कार्यवाही

चित्र
 झाड फूंक से मरीजों का ईलाज करने पर होगी कार्यवाही (LocalNazariya) विदिशा / म.प्र.-विदिशा एसडीएम श्री रोशन राय ने बताया कि ग्राम सन में  झाड़-फूंक से मरीजों का इलाज करने की शिकायतें प्राप्त होने पर तहसीलदार श्रीमती सरोज अग्निवंशी को मौके पर भेजकर वस्तु स्थिति से अवगत  उपरांत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे तहसीलदार श्रीमती सरोज अग्निवंशी ने बताया कि ग्राम सन में भैरो बाबा के मंदिर पर कैलाश पुत्र हिम्मत सिंह विश्वकर्मा द्वारा अन्य ग्राम के लोगों को बुलाकर  झाड़-फूंक करते हैं शिकायत आने पर झाड़-फूंक करने वाले को तहसीलदार सरोज अग्निवंशी एवं नायब तहसीलदार पारूल चौधरी एवं टी आई गुलाबगंज  द्वारा मौके पर जाकर कार्रवाई की गई।

गर्मी और महामारी मे परेशान जनता को दी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने राहत की सांस

चित्र
गंजबासौदा- इस गर्मी और महामारी के दौर में कोविड वैक्सीनेशन कराना अपने आप में एक जंग लड़ने जैसा है क्योंकि वैक्सीन का दायरा सीमित है और लगवाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है इसलिए वैक्सीनेशन केंद्रों पर काफी भीड़ लग रही है और नियमों का पालन भी नहीं हो पा रहा है भीषण गर्मी और परेशान बुजुर्ग,काफी सारे बुजुर्गों की स्थिति तो ऐसी है जो कि खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं उनको भी घंटों लाइन में लगना पड़ रहा था लेकिन इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जनता की परेशानी को समझ कर एक कैंप मानस भवन में आयोजित किया है।  गंजबासौदा में पुराना मेला ग्राउंड स्थित मानस भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सहयोग से 45 साल से ऊपर वाले लोगों को पहले आओ पहले लगवाओ के तहत टोकन बांटकर कोविड वैक्सीन लगाने कैम्प आयोजित किया। कोविड वैक्सीन कैम्प सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार लगाया जाएगा। इस व्यवस्था से आराम से आपको बुलाकर वैक्सीन लगाई जायेगी धूप और भीड़ लाईन से राहत मिलेगी और बैठने के लिये उचित स्थान भी मिलेगा। समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय समय पर ही किया जायेगा।

वार्ड बना टापू और वार्डवासियों को कालेपानी की सजा

चित्र
  म.प्र./गंजबासौदा-गंदी बदबूदार नालियों से लोगों का जीना मुश्किल वहीं न.पा.चल रही रैंक मे जिले मे प्रथम बीते कुछ महीनों से वार्ड नं 5 के लोग गलियों में भरे रहने वाले नाली व नालों के गंदे जल भराव के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। उनके मोहल्ले की कई गलियों में हर समय नालियों का गंदा पानी भरा ही रहता है। जिसे लांघकर वह लोग आवागमन करते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में तो हालत इतनी ज्यादा बदतर हो जाती है कि नाले व नालियों का गंदा पानी घरों के भीतर तक घुसता है। जिससे उन लोगों की गृहस्थी तक उसी गंदे पानी में उतराने लगती है। जनता का दर्द हर समय मोहल्ले की गली में नालियों का गंदा पानी भरा रहने से मोहल्ले वाले परेशान हैं। कई बार यहां के पार्षद ने नगर पालिका के अधिकारी से शिकायतें की गईं। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। नहाने धोने के बाद मंदिरों में भगवान के दर्शन व पूजन अर्चन के लिए जाने के लिए इसी गंदे पानी को लांघकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। नाते रिश्तेदारों तक के फोन आते हैं कि तुम्हारे घर आना तो चाहते हैं लेकिन पहले यह बताओ कि गल...

बैंको में नहीं हो रहा प्रशासन की गाईड लाईन का पालन

चित्र
 बैंको में नहीं हो रहा प्रशासन की गाईड लाईन का पालन (LocalNazariya) गंजबासौदा/ म.प्र.-बैंकों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। नगर के बैंकों में रुपए निकालने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो रही है। बैंकों के सामने कतार लग रही हैं।शहर  की बैंकों में रुपया निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बैंक प्रबंधन और शासन प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए व्यवस्था नहीं बनाई गई। लेकिन उपभोक्ता सोशल डिस्टेंसिंग भूल रहे हैं। गंजबासौदा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टेशन के सामने सोमवार को ग्रामीणों की लंबी कतारें लगी रही। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। लोगों को समझाने के लिए ना तो पुलिस है ना ही बैंक का गार्ड है। लोग अपने मनमाने ढंग से कतार में लगे हैं। जिले में भी कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों के मन में रोज नए सवाल भी उठ रहे हैं। जिले के गंजबासौदा ब्लाक के अंतर्गत मिल रहे मरीजों की संख्या के उपरांत डिस्टेंस में लापरवाही की हदें पार होने लगी हैं। जबकि कल ही शहर में 37 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। लोगो में लापरवाही का जीता जागता एक नमूना बै...

आम जनता की आर्थिक परेशानियों के चलते आगे आये निशंक जैन सौंपा ज्ञापन

चित्र
  आम जनता की आर्थिक परेशानियों के चलते आगे आये निशंक जैन सौंपा ज्ञापन (LocalNazariya) गंजबासौदा-पूर्व विधायक निशंक जैन ने आम जनता की आर्थिक परेशानियों के चलते आज एक ग्यापन मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की कि लॉकडाउन के कारण सभी तरह के काम धंधे बंद है। इससे आम नागरिक, दुकानदार दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिकों को रोजगार  के लाले पड़े हुए हैं  उनको परिवार का भरण पोषण करने में समस्या उत्पन्न हो रही है ऐसे में नागरिक बिजली पानी और संपत्ति कर जैसे सरकारी भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं।  वैसे भी लॉकडाउन के दौरान बहुत से परिवारों में गुजर बसर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए हम प्रशासन से मांग करते हैं कि प्रशासन द्वारा जलकर ,संपत्ति कर ,भवन कर ,बिजली के बिल इस प्रकार के सरकारी टैक्स माफ किए जाए। जिससे लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को असुविधा का सामना ना करना पड़े।  ज्ञापन देते समय कोबिड प्रोटोकॉल का पालन किया गया पूर्व विधायक ने तहसील प्रांगण में एसडीएम कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा।

ऑक्सीजन के साथ शहर के लोगों की मदद में जुटा जगदीश स्वामी फाउंडेशन

चित्र
 सकारात्मक सोच से नगर में खड़ी हुई दर्जनभर ऑक्सीजन कंसट्रेटर की सेवा होम आइसोलेशन में कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए समय रहते मिल रही है ऑक्सीजन सेवा  गंज बासौदा- कोरोना महामारी से पीड़ितों के लिए सांसों का संकट आए दिन गहराता जा रहा है। नगर में आए दिन ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जब नागरिकों को कोरोना या अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों को ऑक्सीजन के संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पिछले 1 माह से नगर के जगदीश स्वामी फाउंडेशन के कार्यकर्ता जन सहयोग से दर्जनभर ऑक्सीजन कंसट्रेटर की मदद से पीड़ितों की सांसों को संभालने के प्रबंध में रात दिन जी जान से जुटे हुए हैं। फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भूख से परेशान अब मूक पशुओं के लिए भी पुराने गल्ला मंडी परिसर में भूसा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा फाउंडेशन अब ऐसे चिकित्सीय उपकरणों को भी उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटा है जिनकी मरीजों को प्राथमिक उपचार के दौरान तत्काल आवश्यकता पड़ती है। महामारी के इस दौर में जहां चिकित्सीय क्षेत्र में आर्थिक अवसर तलाश जा रहे हैं वहीं फाउंडेशन ऑक्सीजन कंसट्रेटर की यह सेवा कोरोना पीड़ित मरीजों को निशुल्क ...

सेवाभारती देवास ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

चित्र
  सेवाभारती देवास ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन जरुरतमंदों को रक्त की कमी न हो इसलिये सेवा भारती द्वारा गुजराती गार्डन में टीकाकरण से पहले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कई स्वयंसेवक व समाजजन टीकाकरण से पहले रक्तदान किया गया. शिविर में 50 यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्रित हुआ ।

निशंक जैन ने कोरोना को लेकर शिवराज सरकार को घेरा कर्मचारियों को सरकार ने भगवान भरोसे छोडा

चित्र
ग़ंज बासौदा - शुक्रवार को पूर्व विधायक निशंक जैन ने अपने कार्यालय में कोविड १९ गाइड लाइन का पालन करते हुये सरकार के खिलाफ धरना दिया और मौजूदा सरकार को घेरा जिसमें नगर व ग्रामीण अंचलो के ग्राम पंचायतों में शिक्षक आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं की कोरोना संक्रमण के बचाव कराने हेतु पंचायत स्तर पर दल गठित कर उनकी डयूटी लगाई गई हैं परंतु गठित दल को कोरोना से स्वंय के बचाव के लिये उन्हे न तो मास्क व सेनेटाईजर दिया गया और फेस शील्ड और हैण्ड ग्लब्स आदि नही दिये गये हैं बिना सुरक्षा के गठित दल सर्वे कैसे करेगा क्यूकि महामारी के दौर में जान सबको प्यारी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्हे संक्रमण के बचाव से संबधी सर्वे हेतु ग्रामीणजनों को तापमान मापने व आक्सीजन मापने का यंत्र (आक्सीमीटर व डिजीटल थर्मोमीटर) नही दिये गये हैं जिससे ग्रामीणों का तापमान व आक्सीजन लेवल का पता लगाना मुश्किल होगा और जिससे ग्रामीण जनों में कोरोना वायरस के लक्षणों का पता नही लगा पायेगे और दल संक्रमित रोगी के उपचार कराने में भी असमर्थ रहेगा  केबल कागजी कार्यवाही हेतु खाना पूर्ति के अलावा यह अभियान और कुछ नही हैं...

प्रशासन के आगे जनता के आंसू मिट्टी मोल

चित्र
  गंजबासौदा-क्षेत्र के चुनिंदा ग्रामीण अंचलों में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार समाज की हालत सालों बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। केन्द्र तथा राज्य सरकार की तमाम सारी योजनाएं भी इनके जीवन में कोई नया बदलाव लेकर नहीं आई है। आज भी इस समाज की हालत अत्यन्त दयनीय तथा चिंतनीय है। इनके बच्चे आज भी उच्च शिक्षा को तरस रहे हैं।   जबकि अब परेशानियां पहले से और भी बढ़ गई है। कुम्हार बताते हैं कि बर्तन बनाने के लिए मिट्टी तक नहीं मिल पा रही है। वर्तमान में जब गर्मी का मौसम होता है तो कुम्हारों की याद आना स्वभाविक है। चुकिं मिट्टी के मटके (देशी फ्रीज) इन कुम्हारों के द्वारा ही बनाए जाते हैं। तालाबंदी (लॉकडाउन) के बीच यह लोग दोपहर की तपती धूप में भी काम करते हुए मिले। इसके अलावा उन्होंने जो अपनी व्यथा बताई, वह काफी दयनीय और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करने वाली है। तभी तो मिट्टी के बर्तन बनाने वाले इन कुम्हार परिवारों को पेट पालने के लिए लोहे के चने चबाने पड़ रहे हैं। वहीं प्रशासन सरकार इनके परिवारों को सुविधा ,शिक्षा, रोजगार,स्वास्थ्य तो नहीं दे पा रही और इनके पारिवारिक धंधे...

फैक्ट चेक: 5G टेस्टिंग से देश में फैल रहा कोरोना? WHO और PIB संस्था ने बताया फर्जी

चित्र
  Local Nazariya-देश में कोरोना संक्रमण बहुत ही तेजी से फैल रहा है। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां एक दिन में 4 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इन्हीं से एक दावा यह है कि 5जी की टेस्टिंग के कारण कोरोना फैल रहा है। एक दावा यह भी है कि कोरोना जैसी कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह 5जी रेडिएशन के कारण हो रहा है। आइए जानते हैं इस दावे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन क्या कहता है? सोशल मीडिया पर "5G कि टेस्टिंग बन्द करो इन्सानो को बचाओ" शीर्षक से एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें नीचे की ओर लिखा है 'ये जो महामारी दूसरी बार आई है जिसे सब कोरोना का नाम दे रहे हं ये बिमारी कोरोना नहीं 5जी टावर की टेस्टिंग की वजह से है। टावर से जो रैडिकशन निकलता है वो हवा में मिलकर हवा को जहरीला बना रही है इसलिए लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। और लोग मर रहे हैं।' इसीलिए 5जी टावर की टेस्टिंग को बंज करने की मांग करिए फिर देखिए सब सही हो जाएगा।' सिम्टम्स ऑफ 5G नेटवर्क रेडिएशन 1. 5G नेट...

आईपीएल सट्टे खिलाने वाला पुलिस गिरफ्त में

चित्र
गंजबासौदा-पुलिस अधीक्षक महोदय विनायक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गंजबासौदा भारत भूषण शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात बासौदा निरीक्षक बीडी वीरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम आईपीएल सट्टा की धरपकड़ हेतु बनाई गई जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि शनि मन्दिर के पास एक व्यक्ति बिजली के खंबे के नीचे रोशनी में बैठकर मोबाईल से हार जीत का दाव लगाकर क्रिकेट सट्टा खिला रहा है, सूचना की तस्दीक हेतु हमराही फोर्स के मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति बिजली के खंबे के नीचे मोबाईल से आईपीएल सट्टा खिला रहा है, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे दौड़कर पकड़ा जिससे नाम पता पूछा तो अपना नाम अंकित शर्मा पिता मनमोहन शर्मा उम्र 26 साल निवासी कन्या शाला के सामने गांधी चौक बासौदा बताया जिसके कब्जे से 3900 रुपये नगदी एक लीट पेन तीन मोबाईल दो पेज पर दिनांक 01/05/21 को 78160 रुपये एवं 74870 रुपये क्रिकेट लेन देन का हिसाब आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है । आरोपी से क्रिकेट आईपीएल सट्टा खिलाने के संबंध ल...

बहुत जल्दी जानेवाला है कोरोना, आईये देखते हैं कैसे ?

चित्र
  कोरोना को.हराने की तैयारियां गंजबासौदा की संस्था ने ठाना गंजबासौदा-कोरोना के दौर मे जहां एक ओर लोग समय का लाभ उठाकर दोगुना फायदा ले रहे है वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो रात दिन निशुल्क लोगों की सेवा कर रहे है ऐसे ही गंजबासौदा नगर मे जगदीश स्वामी फाउंडेशन को चलाने वाले कुछ युवा व्यवसायी नगर मे जरूरत मंद लोगों को निशुल्क दिन रात आक्सीजन उपलब्ध करा.रहे हैं।24 घंटे यह संस्था कार्य कर रही है और नगर के लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिये प्रयास कर रही है संस्था के पास 13 मशीने वर्तमान मे है और समयानुसार उनको जरूरत मंद व्यक्ति के पास पहुंचा दिया जाता है वहीं संस्था के फाउंडर सुखजीत सिंह ने हमे बताया कि किस प्रकार संस्था कार्य कर रही है और जरूरत मंद लोगों को आक्सीजन उपलब्ध करा.रही है।दिन रात लोगों के फोन आते है लेकिन कभी कभी दुख होता है जब सारी मशीने व्यस्त होती है और जरूरत मंद के फोन आने पर उन्हें मैनेज करना काफी कठिन रहता है। संस्था के महत्वपूर्ण फोन नं 9630237775,7000956909,9425432053 (निशुल्क उपलब्ध)

पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने हरवाया दमोह उपचुनाव -राहुल

चित्र
  दमोह-दमोह उपचुनाव मे करारी हार के बाद अब आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है वही चुनाव हार चुके प्रत्याशी राहुल लोधी ने पूर्व मंत्री जयंत मलैया पर चुनाव हरवाने का आरोप लगाया है।

सकल जैन समाज ने भेंट किये 100 आक्सीजन पल्स मीटर

चित्र
  विदिशा- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते विदिशा जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पल्स मीटर की आवश्यकता थी प्रशासन द्वारा जैन समाज जनों से अपील की जिससे मानवीयता का परिचय देते हुए सकल जैन समाज के माननीय श्री डॉ विजय सर्राफ जी ने 50 नग श्री सतीश बडकुर जी ने 50 नग जिनकी की टोटल कीमत लगभग एक लाख दस हजार रूपए है। जिसे सी एम एच ओ ऑफिस में डॉक्टर श्री दिनेश शर्मा जी को सौंपे।    इस अवसर पर समाजसेवी श्री अतुल शाह जी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश जैन श्री पंकज जी जैन श्री प्रसंग जैन आदि उपस्थित रहे।    सकल जैन समाज के संरक्षक श्री हृदय मोहन जैन जिलाध्यक्ष श्री मुन्ना लाल जी जैन महामंत्री श्री राकेश गोहिल जी ने दान दाताओं का आभार प्रकट करते हुए अपील की कि इस संकट के समय में अन्य समाज जन भी आगे आकर आवश्यक वस्तु जैसे पी. पी. ई. किट दस्ताने गरीबों को राशन आदि में सहयोग करें।  

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

चित्र
  गंजबासौदा- सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रधानमंत्री की अश्लील फोटो पोस्ट करने के मामले में अजहर खां मेवाती के खिलाफ रविवार को सिटी कोतवाली गंजबासौदा में आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  सिटी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र सिंह रघुवंशी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा विदिशा ने रविवार को कोतवाली गंजबासौदा में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मैं आज फेसबुक चला रहा था  जिस पर गंजबासौदा के रहने वाले अजहर खां मेवाती ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अश्लील फोटो पोस्ट की है। इस मामले में पुलिस ने अरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुमि देसाई ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

घर-घर कोरोना की संजीवनी पहुंचाएंगे RSS के स्वयंसेवक

चित्र
डॉक्टर के निर्देश पर मरीजों को घर फेवी फ्लू सहित अन्य दवाएं मिलेंगी राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने विदिशा के लिए दिल्ली से भेजी दवाएं     विदिशा--कोरोना संक्रमण काल की दूसरी लहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एक बार फिर देवदूत साबित हो रहे हैं। कोविड केयर सेंटर का संचालन, दवाई हो या भोजन उपलब्ध कराना या आवश्यकता पड़ने पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना सभी जगह संघ के स्वयंसेवक मजबूती से डटे हुए हैं।वे संक्रमण पीड़ितों और उनके परिजनों को राहत पहुंचा रहे हैं। विदिशा जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अब घर-घर कोरोना की संजीवनी पहुंचाएंगे। दरअसल राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने अपने गृह जिले विदिशा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और दवाओं उपलब्धता के लिए दिल्ली से दवाएं भेजी हैं। कानूनगो ने कोरोना संक्रमण में दी जाने वाली फेवी फ्लू सहित अन्य अति महत्वपूर्ण दवाएं भेजी हैं। यह दवाइयां डॉक्टर के निर्देश पर मरीजों को वितरित की जाएगी। अभी केंद्र सरकार की मदद से स्थानीय मेडिकल स्टोर को फेबीफ्लू और अन्य दवाएं उपलब्ध कराई ...