गर्मी और महामारी मे परेशान जनता को दी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने राहत की सांस
गंजबासौदा- इस गर्मी और महामारी के दौर में कोविड वैक्सीनेशन कराना अपने आप में एक जंग लड़ने जैसा है क्योंकि वैक्सीन का दायरा सीमित है और लगवाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है इसलिए वैक्सीनेशन केंद्रों पर काफी भीड़ लग रही है और नियमों का पालन भी नहीं हो पा रहा है भीषण गर्मी और परेशान बुजुर्ग,काफी सारे बुजुर्गों की स्थिति तो ऐसी है जो कि खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं उनको भी घंटों लाइन में लगना पड़ रहा था लेकिन इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जनता की परेशानी को समझ कर एक कैंप मानस भवन में आयोजित किया है। गंजबासौदा में पुराना मेला ग्राउंड स्थित मानस भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सहयोग से 45 साल से ऊपर वाले लोगों को पहले आओ पहले लगवाओ के तहत टोकन बांटकर कोविड वैक्सीन लगाने कैम्प आयोजित किया। कोविड वैक्सीन कैम्प सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार लगाया जाएगा। इस व्यवस्था से आराम से आपको बुलाकर वैक्सीन लगाई जायेगी धूप और भीड़ लाईन से राहत मिलेगी और बैठने के लिये उचित स्थान भी मिलेगा। समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय समय पर ही किया जायेगा।