निशंक जैन ने कोरोना को लेकर शिवराज सरकार को घेरा कर्मचारियों को सरकार ने भगवान भरोसे छोडा
ग़ंज बासौदा - शुक्रवार को पूर्व विधायक निशंक जैन ने अपने कार्यालय में कोविड १९ गाइड लाइन का पालन करते हुये सरकार के खिलाफ धरना दिया और मौजूदा सरकार को घेरा जिसमें नगर व ग्रामीण अंचलो के ग्राम पंचायतों में शिक्षक आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं की कोरोना संक्रमण के बचाव कराने हेतु पंचायत स्तर पर दल गठित कर उनकी डयूटी लगाई गई हैं परंतु गठित दल को कोरोना से स्वंय के बचाव के लिये उन्हे न तो मास्क व सेनेटाईजर दिया गया और फेस शील्ड और हैण्ड ग्लब्स आदि नही दिये गये हैं बिना सुरक्षा के गठित दल सर्वे कैसे करेगा क्यूकि महामारी के दौर में जान सबको प्यारी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्हे संक्रमण के बचाव से संबधी सर्वे हेतु ग्रामीणजनों को तापमान मापने व आक्सीजन मापने का यंत्र (आक्सीमीटर व डिजीटल थर्मोमीटर) नही दिये गये हैं जिससे ग्रामीणों का तापमान व आक्सीजन लेवल का पता लगाना मुश्किल होगा और जिससे ग्रामीण जनों में कोरोना वायरस के लक्षणों का पता नही लगा पायेगे और दल संक्रमित रोगी के उपचार कराने में भी असमर्थ रहेगा केबल कागजी कार्यवाही हेतु खाना पूर्ति के अलावा यह अभियान और कुछ नही हैं...