आईपीएल सट्टे खिलाने वाला पुलिस गिरफ्त में
गंजबासौदा-पुलिस अधीक्षक महोदय विनायक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गंजबासौदा भारत भूषण शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात बासौदा निरीक्षक बीडी वीरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम आईपीएल सट्टा की धरपकड़ हेतु बनाई गई जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि शनि मन्दिर के पास एक व्यक्ति बिजली के खंबे के नीचे रोशनी में बैठकर मोबाईल से हार जीत का दाव लगाकर क्रिकेट सट्टा खिला रहा है, सूचना की तस्दीक हेतु हमराही फोर्स के मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति बिजली के खंबे के नीचे मोबाईल से आईपीएल सट्टा खिला रहा है, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे दौड़कर पकड़ा जिससे नाम पता पूछा तो अपना नाम अंकित शर्मा पिता मनमोहन शर्मा उम्र 26 साल निवासी कन्या शाला के सामने गांधी चौक बासौदा बताया जिसके कब्जे से 3900 रुपये नगदी एक लीट पेन तीन मोबाईल दो पेज पर दिनांक 01/05/21 को 78160 रुपये एवं 74870 रुपये क्रिकेट लेन देन का हिसाब आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है । आरोपी से क्रिकेट आईपीएल सट्टा खिलाने के संबंध ल...