ऑक्सीजन के साथ शहर के लोगों की मदद में जुटा जगदीश स्वामी फाउंडेशन
सकारात्मक सोच से नगर में खड़ी हुई दर्जनभर ऑक्सीजन कंसट्रेटर की सेवा होम आइसोलेशन में कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए समय रहते मिल रही है ऑक्सीजन सेवा गंज बासौदा- कोरोना महामारी से पीड़ितों के लिए सांसों का संकट आए दिन गहराता जा रहा है। नगर में आए दिन ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जब नागरिकों को कोरोना या अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों को ऑक्सीजन के संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पिछले 1 माह से नगर के जगदीश स्वामी फाउंडेशन के कार्यकर्ता जन सहयोग से दर्जनभर ऑक्सीजन कंसट्रेटर की मदद से पीड़ितों की सांसों को संभालने के प्रबंध में रात दिन जी जान से जुटे हुए हैं। फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भूख से परेशान अब मूक पशुओं के लिए भी पुराने गल्ला मंडी परिसर में भूसा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा फाउंडेशन अब ऐसे चिकित्सीय उपकरणों को भी उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटा है जिनकी मरीजों को प्राथमिक उपचार के दौरान तत्काल आवश्यकता पड़ती है। महामारी के इस दौर में जहां चिकित्सीय क्षेत्र में आर्थिक अवसर तलाश जा रहे हैं वहीं फाउंडेशन ऑक्सीजन कंसट्रेटर की यह सेवा कोरोना पीड़ित मरीजों को निशुल्क ...