देहात थाना द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम संपन्न
गंजबासौदा-देहात थाना के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय मे पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे स्कूल की बच्चियों के द्वारा सुंदर चित्र एवं विचारों का प्रदर्शन किया गया बच्चियों को एस आई रैना त्रिपाठी के द्वारा समाज मे होने वाले महिला अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। सायबर क्राईम मे बारे मे सतर्क किया गया,सडक सुरक्षा सप्ताह के चलते सडक सुरक्षा के नियमों के बारे मे जागरूकता से अवगत कराया गया। कार्यक्रम मे स्कूल के स्टाफ के साथ अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे।