सहरिया समाज की पहली हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण बालिका का सम्मान
विदिशा-गंजबासौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम नहरिया की पूजा सहरिया पहली बालिका है जो सहरिया समाज की हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण होने के बाद अब बासौदा के एसजीएस कॉलेज में पढ रही है का भी आज बालिका दिवस पर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया है। कुमारी पूजा सहरिया ने बताया कि पढने की जिज्ञासा शुरू से थी पिता मजदूरी कर घर का जीवनयापन करा रहे है ऐसे समय शासन की खासकर बालिकाओं के विकास की योजनाओं का लाभ मुझे मिला। मैं ग्रेजुएट होने के उपरांत प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हॅूं ताकि समाज को संदेश दे सकूं की शिक्षा से विकास के द्वार खुलते है और इस कार्य में शासन हमारी मदद के लिए तत्पर है।