संदेश

जनवरी 31, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आने वाले बजट से कुछ खास उम्मीदें देश की जनता को

चित्र
आसरा एण्ड कंपनी के सीए अंकुर पिंगले ने बताया कि आगामी बजट से निम्न उम्मीदें हैं- जिनमें बड़े किसानों की कृषि-आय पर आयकर लगना चाहिए (उदाहरण 10 एकड़ से अधिक), गौरतलब है कि कृषि-आय सामान्यतः पूरी तरह से कर-मुक्त है। निश्चित सीमा से ऊपर कर का भुगतान करने वालों को विशेषाधिकार कार्ड दिया जाना चाहिए, जैसे रेल-टिकटों में प्राथमिकता कोटा, हवाई-अड्डे के लाउंज का उपयोग, रियायती-बिजली बिल आदि जैसे लाभों के साथ निर्धारिती को विशेषाधिकार कार्ड दिए जाएँ। भरे गए औसत आईटीआर के आधार पर चिकित्सा-बीमा / जीवन-बीमा का लाभ दिया जाए, जैसे मेडिक्लेम के लिए आईटीआर में दो बार की सकल-आय तक का कवरेज और जीवन-बीमा के मामले में दस-गुना जोखिम कवर और ख़ासकर 80- सी की तय-सीमा बढ़ाकर 1.50 लाख से 2.50 लाख या 3 लाख करना सर्वथा उचित होगा। होम-लोन प्रिंसिपल के लिए एक नया सेक्शन लेकर आना चाहिए, जिससे करदाता स्वयं के घर के लिए मूलधन चुकाने पर नए सेक्शन के तहत छूट का प्रावधान हो। वहीं स्वास्थ्य-संबंधी आवश्यकताओं और कोरोना-प्रभाव के कारण 80-डी की सीमा 25000 से और अधिक बढ़ाई जानी चाहिए और सभी के लिए समान होनी चाहिए।  करदाता द्...