आने वाले बजट से कुछ खास उम्मीदें देश की जनता को



आसरा एण्ड कंपनी के सीए अंकुर पिंगले ने बताया कि आगामी बजट से निम्न उम्मीदें हैं-

जिनमें बड़े किसानों की कृषि-आय पर आयकर लगना चाहिए (उदाहरण 10 एकड़ से अधिक), गौरतलब है कि कृषि-आय सामान्यतः पूरी तरह से कर-मुक्त है।


निश्चित सीमा से ऊपर कर का भुगतान करने वालों को विशेषाधिकार कार्ड दिया जाना चाहिए, जैसे रेल-टिकटों में प्राथमिकता कोटा, हवाई-अड्डे के लाउंज का उपयोग, रियायती-बिजली बिल आदि जैसे लाभों के साथ निर्धारिती को विशेषाधिकार कार्ड दिए जाएँ।


भरे गए औसत आईटीआर के आधार पर चिकित्सा-बीमा / जीवन-बीमा का लाभ दिया जाए, जैसे मेडिक्लेम के लिए आईटीआर में दो बार की सकल-आय तक का कवरेज और जीवन-बीमा के मामले में दस-गुना जोखिम कवर और ख़ासकर 80- सी की तय-सीमा बढ़ाकर 1.50 लाख से 2.50 लाख या 3 लाख करना सर्वथा उचित होगा। होम-लोन प्रिंसिपल के लिए एक नया सेक्शन लेकर आना चाहिए, जिससे करदाता स्वयं के घर के लिए मूलधन चुकाने पर नए सेक्शन के तहत छूट का प्रावधान हो। वहीं स्वास्थ्य-संबंधी आवश्यकताओं और कोरोना-प्रभाव के कारण 80-डी की सीमा 25000 से और अधिक बढ़ाई जानी चाहिए और सभी के लिए समान होनी चाहिए।


 करदाता द्वारा उसके कामकाजी-जीवन के दौरान भुगतान किए गए कर के आधार पर 65 वर्ष की आयु के बाद पेंशन-व्यवस्था की जाए। ईमानदार कर-दाताओं को कुछ प्रत्यक्ष-लाभ प्राप्त होने दिया जाना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए