अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मान
एमपी मंगल न्यूज गंजबासौदा-महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। साल 1909 में पहली बार अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का फैसला किया था। इस दिन दुनिया भर में महिलाएं बिना जात-पात, भाषा, सांस्कृतिक और राजनीतिक भेदभाव की परवाह किये सब एकजुट होकर महिलाओं की बेहतरी के लिए कदम उठाते हैं व इस बारे में चर्चा करते हैं। इस दिन हर जगह अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं महिलाओं को गिफ्ट्स दिया जाता है, तो कहीं फूल और चॉकलेट। साथ ही, विमेन अवेयरनेस को लेकर सेमिनार का आयोजन होता है।
इसी कडी मे गंजबासौदा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यरत संघर्षरत महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया मुख्यअतिथि जनपद अध्यक्ष अंजली मनोज यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल, परियोजना अधिकारी कोमल उपाध्याय, नीति आयोग अधिकारी संतोष रैकवार्, अनुपमा और पर्यवेक्षक रंजना श्रीवास्तव द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, पूर्ण टीकाकरण, स्वस्थ एवं पोषण में उत्कर्ष कार्य के लिये बीलाढाना सेक्टर से रोजरू की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति परिहार को सम्मानित किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें