घर-घर कोरोना की संजीवनी पहुंचाएंगे RSS के स्वयंसेवक



डॉक्टर के निर्देश पर मरीजों को घर फेवी फ्लू सहित अन्य दवाएं मिलेंगी

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने विदिशा के लिए दिल्ली से भेजी दवाएं

 

 

विदिशा--कोरोना संक्रमण काल की दूसरी लहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एक बार फिर देवदूत साबित हो रहे हैं। कोविड केयर सेंटर का संचालन, दवाई हो या भोजन उपलब्ध कराना या आवश्यकता पड़ने पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना सभी जगह संघ के स्वयंसेवक मजबूती से डटे हुए हैं।वे संक्रमण पीड़ितों और उनके परिजनों को राहत पहुंचा रहे हैं। विदिशा जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अब घर-घर कोरोना की संजीवनी पहुंचाएंगे। दरअसल राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने अपने गृह जिले विदिशा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और दवाओं उपलब्धता के लिए दिल्ली से दवाएं भेजी हैं। कानूनगो ने कोरोना संक्रमण में दी जाने वाली फेवी फ्लू सहित अन्य अति महत्वपूर्ण दवाएं भेजी हैं। यह दवाइयां डॉक्टर के निर्देश पर मरीजों को वितरित की जाएगी। अभी केंद्र सरकार की मदद से स्थानीय मेडिकल स्टोर को फेबीफ्लू और अन्य दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

कई ऐसे लोग हैं जिनके पूर्व घर में सभी सदस्य संक्रमित हैं और वह दवाई लेने भी नहीं आ सकते ऐसे में उन को राहत पहुंचाने के लिए जिला कलेक्टर को सहयोग के लिए भी लिखा गया है। ताकि बड़ी संख्या में लोगों को सीधे घर पर दवा पहुंचाई जा सके।

प्रियंक कानूनगो ने बताया कि हम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मदद से विदिशा में लोगों के घर दवाएं और अन्य सहायता पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे हैं। लोगों की परेशानियों के देखते हुए हमने कुछ लोगों से बात कर कोरोना में काम आने वाली दवाओं के इंतज़ाम के लिए केंद्र सरकार से निवेदन किया था। जिसमें से कुछ का इंतज़ाम हो गया है और बाकी दवाएं एक दो दिनों में पहुंच जाएगी।

 

आधार कार्ड और डॉक्टर का पर्चा दिखाने पर मिलेगी दवा

कानूनगो ने दवाओं के वितरण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मलखान सिंह राजपूत जी से निवेदन भी किया था कि वो इस प्रबंधन में हमारी मदद करें। उन्होंने इसकी अनुमति दे दी है। इसके लिए उन्होंने 9827573501 नंबर को तय किया है,जिस पर चंद्रभान जी उपलब्ध होंगे।

 जिस पर जिला कलेक्टर, डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन और आधार कार्ड के साथ अपनी दवाओं की सूची हमें भेज देंगे। इन दवाओं को हम उसी दिन शाम तक मरीज के यहां पहुंचवा देंगे। जिनकी सहायता की जाएगी उनकी सूची जिला कलेक्टर को भी भेजी जाएगी।

 बेहद कम दामों में उपलब्ध होंगी दवाएं

प्रियंक जी ने बताया कि लगभग 6000 फेबी फ्लू गोलियों की आपूर्ति स्थानीय मेडिकल स्टोर पर हो जाएगी। इसमें से करीब 1000 गोलियां तो विदिशा पहुंच भी चुकी हैं। जबकि बाकी आज रात तक विदिशा पहुंच जाएंगी। हालांकि ये सेवा निशुल्क नहीं होगी। ये दवाएं एमआरपी से कम दाम पर बिना मुनाफे के और बाजार से बेहद कम दाम पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए