सकल जैन समाज ने भेंट किये 100 आक्सीजन पल्स मीटर

 


विदिशा- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते विदिशा जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पल्स मीटर की आवश्यकता थी प्रशासन द्वारा जैन समाज जनों से अपील की जिससे मानवीयता का परिचय देते हुए सकल जैन समाज के माननीय श्री डॉ विजय सर्राफ जी ने 50 नग श्री सतीश बडकुर जी ने 50 नग जिनकी की टोटल कीमत लगभग एक लाख दस हजार रूपए है। जिसे सी एम एच ओ ऑफिस में डॉक्टर श्री दिनेश शर्मा जी को सौंपे।

   इस अवसर पर समाजसेवी श्री अतुल शाह जी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश जैन श्री पंकज जी जैन श्री प्रसंग जैन आदि उपस्थित रहे।

   सकल जैन समाज के संरक्षक श्री हृदय मोहन जैन जिलाध्यक्ष श्री मुन्ना लाल जी जैन महामंत्री श्री राकेश गोहिल जी ने दान दाताओं का आभार प्रकट करते हुए अपील की कि इस संकट के समय में अन्य समाज जन भी आगे आकर आवश्यक वस्तु जैसे पी. पी. ई. किट दस्ताने गरीबों को राशन आदि में सहयोग करें।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए