निशंक जैन ने कोरोना को लेकर शिवराज सरकार को घेरा कर्मचारियों को सरकार ने भगवान भरोसे छोडा
१ किल कोरोना अभियान में गठित टीमो को मास्क व सेनेटाईजर और फेष शील्ड और हैण्ड गलब्स व तापमान मापने व आक्सीजन मापने का यंत्र (आक्सीमीटर व डिजीटल थर्मोमीटर) वितरित कर सर्वे कराया जावे ।
२ .सरकारी आंकडे कम करने के लिये आरटीपीसीआर जांच 60 से 65 प्रतिषत तक कम की जा रही हैं मैने उन जाॅचों को बढाने की मांग की थी अतः उन जॅाचों को बडाकर सुचारू किया जावे।
३ शासन द्वारा कराये जा रहे सर्वे में जिन कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई हैं यदि वे गम्भीर रोग पीडित हैं,या अन्य बीमारी से पीडित हैं उन कर्मचारियों की डयूटी न लगायी जावे ।
४- कोरोना महामारी में जिन मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो गई हैं उन्हे आर.बी.सी./6/4 के प्रावधान हैं उनके परिजनों को 4 लाख रूपये की सहायता दी जावें ।
५ शासन द्वारा जिनकों पूर्व में विवाह (शादी) करने की अनुमति दी जा चुकी हैं उन्हे यथावत कोविड 19 गाईड लाईन का पालन करते हुये शादी कार्यक्रम करने दिये जावे ।
६ वैक्सीनेशन सेंटर एवं कोरोना जाॅच प्रत्येक मतदान केन्द्र पर उसी प्रकार की जावे जिस प्रकार पल्स पोलियों अभियान के तहत बच्चों को प्रत्येक मतदान केन्द्रो पर पोलियों की दवा पिलाई जाती हैं
७ कोरोना महामारी के चलते गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों मीलो पर कार्य करने वाले श्रमिको, तथा छोेटे मध्यम वर्गीय दुकानदारों पर आर्थिक संकट गहरागया हैं जिससे निपटने हेतु शासन को विशेष पैकेज योजना के तहत एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10000 रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जावे ।
८ सभी वर्गो के विघुत उपभोक्ताओं के घरेलू एवं दुकानों के विघुत बिल मार्च अप्रेल एवं मई माह तक का विघुल बिल माफ किये जाये
आदि मांगो को लेकर पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन ने अपने कार्यालय में धरना दिया जिसमें विकास शर्मा सुनील पिंघले कमलसिंह नरवरिया राजकुमार सेन रवि जैन हरीष भावसार मनीभाई अहिरवार कोमल सूर्यवंषी सौरभ दुवे उमेश सोनी बृजेश कुशवाह बबलेश कुशवाह प्रशांत यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें