हर पल मुस्कान संस्था द्वारा पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता की

 हर पल मुस्कान संस्था द्वारा पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता संपन्न हुई 



(LocalNazariya) गंजबासौदा/मप्र-कोरोना महामारी  में वर्तमान समय भारत महामारी के समय में विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है और जनता कर्फ्यू के दौरान घरों पर रहना बहुत आवश्यक है हमें हमारे बच्चों को घर पर रखकर विभिन्न एक्टिविटी में व्यस्त रखना भी आवश्यक है और बच्चों को इस महामारी के दौरान विभिन्न सुरक्षात्मक उपायों के बारे में भी जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। बच्चे किसी भी जागरूकता कार्यक्रम के लिए बहुत अच्छे संदेश वाहक होते हैं ऐसा हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी मानते हैं। इसी क्रम में *हर पल मुस्कान संस्था* एवं *अखिल भारतीय अपडाउनर्स एकता संघ* के संयुक्त तत्वाधान में बासौदा के 5 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों हेतु एक पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजित की गई थी । प्रतियोगिता में गंज बासौदा के 5 से 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों ने भाग लिया था।  इसमें लगभग 15 बच्चों ने भाग लेकर अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया एक से एक बढ़िया पेंटिंग बच्चों ने बनाई संस्था ने  सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सभी बच्चों को पुरस्कार उनके घर पर जाकर संस्था के गौरव श्रीवास्तव  एवं अन्य सदस्य गणों ने प्रदान किए। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए