मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन दिल्ली मे मिसेज पैसिफिक 2021 बनी हरदा की नर्सिंग अधिकारी माधुरी झा



LocalNazariya/मप्र/हरदा-ग्लैमर और सौंदर्य की दुनिया में हरदा की माधुरी झा ने अपने प्रदेश मप्र का नाम ऊंचा किया है. दिल्ली में आयोजित हुयी मिसेज इंटरनेशनल सुपर मॉडल एवं मिसेज इंडो, मिसेज पेसिफिक 2021 का ताज उनके सिर पर सजा है।

माधुरी झा हरदा के हंडिया तहसील की रहने वाली हैं।वे शासकीय अस्पताल में पदस्थ हैं. जिन्हें दिल्ली में मिस इंटरनेशनल सुपरमॉडल 2021 व मिस इंडो Pacific 2021 अवार्ड से नवाजा गया।



16प्रतियोगियों को पछाडते हुये उन्होने यह अवार्ड हासिल किया है।9 जुलाई से 11 जुलाई तक दिल्ली मे चली प्रतियोगिता । फायनल राउंड मे मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात,हरियाणा,पंजाब,हिमाचलप्रदेश,उत्तरप्रदेश,बिहार,झारखंड,पश्चिम बंगाल और उडीसा के प्रतियोगी ने भाग लिया। शासकीय नौकरी के साथ परिवार पर भी देती है पूरा ध्यान उनका एक आठ साल का बेटा और दो साल की बेटी है।



माधुरी 2013 से नर्सिंग अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं. उन्हें दोनों अवार्ड दिल्ली में अमन गांधी प्रोडक्शन मिल्म द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।



पहले भी माधुरी झा 2012 में मिस भोपाल, 2013 में मिस एमपी, 2015 में मिसेज सेंट्रल इंडिया, 2020 में मिसेज भुआणा रह चुकी हैं. 2018 में सर्व ब्राह्मण समाज हरदा में श्रीपरशुराम जन्मोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक प्रोग्राम में जज की भूमिका निभा चुकी हैं।


#LocalNazariya #mpnews #Mrsindia2021 #harda #Bhopal #delhi 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए