मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए
Localnazariya/vidisha-एक सितम्बर से विदिशा जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों पर मदिरा खरीदी करने वाले ग्राहको को कीमतों के देयक बिल प्रदाय किए जा रहे है।
यदि किसी मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की जाती है तो इन नम्बरो पर सम्पर्क कर तत्काल अवगत कराएं ताकि संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित हो सकें। आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए गए है। तदानुसार श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक वृत विदिशा ‘‘अ‘‘ मोबाईल नम्बर 9424060426, श्री सुनील कुमार चौहान, आबकारी उपनिरीक्षक वृत विदिशा ‘‘ब‘‘ मोबाईल नम्बर 9826338547, श्री पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर आबकारी उपनिरीक्षक वृत बासौदा एवं सिरोंज मोबाईल नम्बर 7566062192 और श्री महेश कुमार विश्वकर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक वृत कुरवाई मोबाईल नम्बर 9755409662 पर मदिरा देयको के बिलो की प्राप्ति नही होने पर तत्काल सम्पर्क करें।
#jansamparkvidisha

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें