भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस



Localnazariya/गंज बासौदा - जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निशंक कुमार जैन के जन्मदिन पर गंज बासौदा के सभी धार्मिक स्थलो पर पूजन आराधना की एवं त्यौंदा रोड गौशाला जाकर गौवंश को गोग्रास खिलाया।

 पुराना मेला ग्राउण्ड में वृक्षारोपण कर घटेरा वाली धर्मशाला में मंहत जी से आशीर्वाद लेेकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 60 यूनिट रक्तदान किया गया उसके पश्चात पूर्व सैनिको का सम्मान किया गया और नगर के कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया।  नगर के गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया और समस्त पत्रकार बंधुओ सहित नगर की समस्त सामाजिक संगठनो का श्रीफल,प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं स्नेह भोज रखा गया।



जिले से आये सभी ब्लाक के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम में विशेष अतिथि शशांक भार्गव,जनपद पंचायत प्रतिनिधी ग्यारसपुर राकेश कटारे ग्यारसपुर जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रघुवंशी  समस्त ब्लाक के अध्यक्ष जिले के सभी मोर्चा संगठनो के अध्यक्ष कुरवाई नगर पंचायत परिषद अध्यक्ष हस्रूदीन खां सहित बासौदा ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा नगर कांग्रेस अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अदनाम अनुसूचित जाति प्रदेश संयोजक ताराचंद अल्लू अहिरवार,पवन रिछारिया, कमलसिंह नरवरिया, जितेन्द्र बाल्मिकी,गगन दुवे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नमन दुवे,एन. एस.यू आई अध्यक्ष अंकित मीणा ,सौरभ दुवे,प्रषांत रहे। कार्यक्रम का आभार संजय यादव द्वारा व्यक्त किया गया  

#localnazariya #mpnews #vidisha #ganjbasoda #mpcongress




                     

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए