दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के लिए दी समर्पण निधि, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगा हिसाब

 


राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का चंदा दिया है। दिग्विजय ने चंदे की राशि के चेक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से चंदे का हिसाब-किताब देने की मांग की है।

भोपाल-मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए चंदा दिया है। दिग्विजय ने सोमवार को एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का चेक इसके लिए दिया है। दिग्विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से यह चेक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेजा है।


राज्यसभा के सांसद दिग्विजय ने चेक के साथ पीएम मोदी को भी एक चिट्ठी भी भेजी है। चिट्ठी में उन्होंने विश्व हिंदू परिषद द्वारा जमा किए गए चंदे का हिसाब-किताब देने की मांग की है। दिग्गी ने लिखा है कि विश्व हिंदू परिषद ने 15 जनवरी, 2021 से राम मंदिर के निर्माण के लिए पूरे देश में चंदा अभियान शुरू किया है। इससे पहले भी विहिप और अन्य संगठन इसके लिए चंदा अभियान शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि विहिप को इस चंदे का लेखा-जोखा देना चाहिए।



दिग्विजय ने चिट्ठी में मंदिर निर्माण के लिए बने न्यास में किसी शंकराचार्य को शामिल नहीं करने पर भी फिर से ऐतराज जताया है। हालांकि, उन्होंने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए लेकिन इसके लिए चंदा जमा करने का काम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए