मंदिर निर्माण में योगदान कर सिंधिया बोले- राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम

 


ग्वालियर- अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद और बीजेपी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी योगदान किया है। उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से लोग दान कर रहे हैं। दान राशि एकत्रित करने के अभियान की शुरुआत होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत कई नेता, मंत्री, अभिनेता योगदान कर चुके हैं। इस फेहरिस्त में रविवार को बीजेपी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हो गए। 5 लाख की सहयोग राशि देते हुए सिंधिया ने लिखा- राम काज कीन्हे बिना मोहि कहां विश्राम।

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि न्यास द्वारा भव्य मंदिर के लिए चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान में 5 लाख की सहयोग राशि अभियान के समूह को सप्रेम भेंट की। राम मंदिर ट्रस्ट को अब तक करीब 100 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

इससे पहले भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा और उनकी धर्मपत्नी डॉ. स्तुति शर्मा ने अपने वेतन की एक माह की राशि का चेक मंदिर निर्माण के लिए समिति को सौंपा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए