जिले के जैन मंदिरों मे लगातार हो रही चोरियों से जैन समाज मे आक्रोश निकाला मौन जुलूस


गंजबासौदा-विदिशा जिले के दो जैन मंदिरों में हुई चोरियों के विरोध में जैन समाज में फैला आक्रोश।

 मौन जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी।

विदिशा जिले में 1 सप्ताह के भीतर दो जैन मंदिरों में हुई चोरियों के कारण पूरे जैन समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है। चोरियों का खुलासा न होने के कारण आज गंजबासौदा जैन समाज ने एकत्रित होकर नगर के प्रमुख मार्गों से मौन जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सौंपा।


ज्ञात हो नगर से 18 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक धार्मिक क्षेत्र उदयपुर में स्थित अति प्राचीन जैन मंदिर में विगत रात चोरी की घटना घटित हुई एवं कुछ दिनों पूर्व ही सिरोंज तहसील के ग्राम झंडवा मे भी जैन मंदिर में चोरों  ने धावा बोला था। 1 सप्ताह के भीतर विदिशा जिले के  2 जैन मंदिरों में चोरी की घटना से सकल जैन समाज में आक्रोश फैल गया। चोरी की घटना के विरोध में जैन समाज ने आज एसडीएम को ज्ञापन सौंपा एवं शीघ्र चोरों को पकड़ कर चोरी की गई सामग्री एवं जिन प्रतिमा  बरामद करने की मांग की । समाज ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही मंदिर में हुई चोरीयों का खुलासा नहीं हुआ तो पूरे विदिशा जिले का जैन समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने में सकल जैन समाज की प्रतिनिधि एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए