आपके साथ अपराध हो रहा है तो हिम्मत मत हारिए उसका मुकाबला कीजिए

 


(महिलाओं, बालिकाओं के सम्मान में इंस्टिट्यूट पर किया गया कार्यक्रम बताएं आत्मरक्षा के गुण)

गंज बासौदा- अगर आपके साथ कोई अपराध हो रहा है, तो सबसे पहले आपको हिम्मत नहीं हारना है। उसका डटकर मुकाबला करना है। आप को आत्मरक्षा का अधिकार प्राप्त है उसका पालन करें। उक्त विचार महिलाओं बालिकाओं के सम्मान में मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मैं "भी गुड्डी हूं" मैं भी हीरो हूं अभियान अंतर्गत बरेठ रोड स्थित श्री बालाजी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट पर आयोजित कार्यक्रम में महिला आरक्षक सीता राज ने कहे। 

उपनिरीक्षक डीएस तोमर ने कहा कि कोई व्यक्ति लगातार आपको घूर रहा है, पीछा कर रहा है या आपके साथ कोई अपराध हो रहा है तो सबसे पहले आप घबराइए मत, कोई आपको पीछे से पकड़ रहा है आप उसको लात मारिए। और अपने परिवार को बताइए थाने में बताइए, हंड्रेड डायल कीजिए। आप को आत्मरक्षा का अधिकार प्राप्त है उसका पालन कीजिए। रक्षा समिति प्रांतीय संयोजक दीपक तिवारी ने कहां की महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए पूरे प्रदेश में मध्यप्रदेश शासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भारत भूषण शर्मा के निर्देशन में सिटी थाना प्रभारी सुमी देसाई एवं देहात थाना प्रभारी बी डी वीरा रैली एवं जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर महिला एवं बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। श्री तिवारी द्वारा गुड टच बैड टच के माध्यम से उनको आत्म रक्षा के गुण बताएं गए।  गौ रक्षा मंच के  विशाल वैष्णव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सभी जगह होते रहना चाहिए जिससे महिलाएं और बालिकाएं आत्मनिर्भर बने। इंस्टिट्यूट के संचालक अभिनय  श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया उसके बाद सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत जल एवं स्वच्छता मिशन समिति सदस्य अभिनय श्रीवास्तव ने किया जबकि अतिथि आभार धर्मेंद्र ठाकुर ने माना। इस अवसर पर समाजसेवी रेनू शर्मा, दीपक शर्मा, बलराम यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, चांदनी रघुवंशी, लक्ष्मी साहू, शिवानी रघुवंशी, दिव्यांशी रिछारिया, रानी कुशवाह, तनीषा गोड, रोहित गोड सहित इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए