बैंको में नहीं हो रहा प्रशासन की गाईड लाईन का पालन



 बैंको में नहीं हो रहा प्रशासन की गाईड लाईन का पालन


(LocalNazariya) गंजबासौदा/ म.प्र.-बैंकों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। नगर के बैंकों में रुपए निकालने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो रही है। बैंकों के सामने कतार लग रही हैं।शहर  की बैंकों में रुपया निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बैंक प्रबंधन और शासन प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए व्यवस्था नहीं बनाई गई। लेकिन उपभोक्ता सोशल डिस्टेंसिंग भूल रहे हैं।


गंजबासौदा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टेशन के सामने सोमवार को ग्रामीणों की लंबी कतारें लगी रही। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। लोगों को समझाने के लिए ना तो पुलिस है ना ही बैंक का गार्ड है। लोग अपने मनमाने ढंग से कतार में लगे हैं। जिले में भी कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों के मन में रोज नए सवाल भी उठ रहे हैं। जिले के गंजबासौदा ब्लाक के अंतर्गत मिल रहे मरीजों की संख्या के उपरांत डिस्टेंस में लापरवाही की हदें पार होने लगी हैं। जबकि कल ही शहर में 37 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। लोगो में लापरवाही का जीता जागता एक नमूना बैंकों में लॉक डाउन के दौरान लगी लंबी कतारें बयां कर रही हैं। लोग एक दूसरे के सटे हुए खड़े दिखाई दिए।  मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भी लोग जान जोखिम में डाल बैंकों में कतार लगाए हुए हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए