आम जनता की आर्थिक परेशानियों के चलते आगे आये निशंक जैन सौंपा ज्ञापन

 


आम जनता की आर्थिक परेशानियों के चलते आगे आये निशंक जैन सौंपा ज्ञापन


(LocalNazariya) गंजबासौदा-पूर्व विधायक निशंक जैन ने आम जनता की आर्थिक परेशानियों के चलते आज एक ग्यापन मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा।


जिसमें उन्होंने मांग की कि लॉकडाउन के कारण सभी तरह के काम धंधे बंद है। इससे आम नागरिक, दुकानदार दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिकों को रोजगार  के लाले पड़े हुए हैं  उनको परिवार का भरण पोषण करने में समस्या उत्पन्न हो रही है ऐसे में नागरिक बिजली पानी और संपत्ति कर जैसे सरकारी भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं।  वैसे भी लॉकडाउन के दौरान बहुत से परिवारों में गुजर बसर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए हम प्रशासन से मांग करते हैं कि प्रशासन द्वारा जलकर ,संपत्ति कर ,भवन कर ,बिजली के बिल इस प्रकार के सरकारी टैक्स माफ किए जाए। जिससे लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को असुविधा का सामना ना करना पड़े।

 ज्ञापन देते समय कोबिड प्रोटोकॉल का पालन किया गया पूर्व विधायक ने तहसील प्रांगण में एसडीएम कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा।




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए