श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजन से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा
गंज बासौदा- पंडित अरविन्द अवस्थी के मुखारविंद से होने वाली श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से किया गया। कलश यात्रा श्री राम जानकी मंदिर गांधी चौक से प्रारंभ होकर कथा स्थल पहुंची।
स्थानीय गांधी चौक से श्री राम जानकी मंदिर पर पूजन अर्चन कर कलश यात्रा नौलखी मंदिर रोड जामुन वाले बाबा स्थान पर पहुंची उपरोक्त स्थान पर पंडित अरविंद अवस्थी के मुखारविंद से दिनांक 28 जनवरी से 4 फरवरी तक भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का प्रारंभ की जाएगी।
कथा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा एवं पटाखे चलाकर पंडित अरविंद अवस्थी एवं भागवत जी का भक्तों ने स्वागत किया इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सर पर कलश रखकर शामिल हुई। कथा यजमान गंगाराम रघुवंशी अपने सर पर भागवत लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर पंडित रूपनारायण अवस्थी, बाबू भाई पिंगले, पंडित दीपक तिवारी, अनिल दुबे, कल्लू भैया, गजेंद् औदिच्य, अभिनय श्रीवास्तव, अनिवेश यादव, भुवनेश माथुर, महाराज सिंह यादव, गजेंद्र सिंह दांगी, हरी मीणा शामिल रहे।भरत महाराज, पंडित कृष्णकांत महाराज, पंडित प्रभात शर्मा द्वारा पूजन कराई गई। संगीतकार नीलेश तिवारी, यश मिश्रा, प्रकाश आदि द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी गई पंडित अरविंद अवस्थी द्वारा पहले दिन कि कथा प्रारंभ की गई।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें