एक सौ पांच वर्ष के तपस्वी संत हरिदास जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम भण्डारे का आयोजन

 


मंगल न्यूज गंजबासौदा - नगर में एवं नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तपस्वी संतो की उपस्थिति सदैव रहती है धर्म नगरी गंजबासौदा को यह सौगात ईश्वर का वरदान ही माना जाएगा यहां एक से बढ़कर एक तपस्वी मुनि संत जन अपने चरण रज से इस धरा को पवित्र और पावन करते रहे हैं त्योंदा क्षेत्र के बारोद ग्राम में श्री श्री 1008 संत बाबा श्री हरिदास जी महाराज का 105 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ भक्तजनों द्वारा मनाया गया।

 


ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही अमर चंद्र शर्मा ने संत चरण से चारों धाम की यात्रा के दौरान भेंट की थी और आग्रह किया था कि वह अपना आशीर्वाद गांव में रहकर सब को प्रदान करते रहे उनके आग्रह को मान कर संत बाबा ने ग्राम बारोद में अपना डेरा डाला और लगभग 65 वर्षों से अधिक समय से वह इसी ग्राम में निवास कर श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर पर सेवा कर रहे हैं इस मंदिर पर हर वर्ष गुरु पूर्णिमा, शिवरात्रि, नवरात्रि, रामनवमी, हनुमान जयंती, शरद पूर्णिमा बड़े धूमधाम से और श्रद्धा भाव के साथ मनाई जाती है वर्ष 2002 और 2012 में श्री राम यज्ञ का भी आयोजन ग्रामीणों ने आयोजित किया था संत चरण सेवा में जितेन्द्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रामसेवक तिवारी सहित गांव के कई लोग बाबा जी के आशीर्वाद के कारण अपने जीवन की सभी समस्याओं से निजात पा चुके हैं वह पूज्य संत को भगवान का एक वरदान मानकर ही उनकी सेवा करते हैं ऐसा मानना है कि जिनके घर में बच्चों का जन्म नहीं होता इनके दर्शन मात्र से ही वह आशीर्वाद की से उनके सूनी गोद भर जाती है इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह रघुवंशी,भाजपा नेता सोनू समैया,माधव शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण भक्तजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए