गंज बासौदा नगर पालिका की उदासीनता के चलते तालाब में परिवर्तित हुआ मेला ग्राउंड परिसर

 


गंजबासौदा एमपी मंगल न्यूज-जहां एक और  गंजबासौदा में  पुराना मेला ग्राउंड स्थित मानस भवन में एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड स्तरीय  रिकॉर्ड  तोड़ने के लिए सुबह दोपहर शाम  समाजसेवी विकास पचौरी  मेहनत कर रहे हैं  वही उनको सहयोग करने के लिए  गंज बासौदा के नागरिक  देहदान और नेत्रदान करने के लिए लगातार मानस भवन पहुंच रहे हैं इसी क्रम में  मानस भवन पहुंचने के लिए  पहुंचने वाला आम रास्ता  नगर पालिका की उदासीनता के चलते  एक तालाब में परिवर्तित हो गया है  जिससे वहां पहुंचने वाले लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।मानस भवन के मैदान में विश्व स्तरीय रिकॉर्ड बनाने की दौड़ में भाई विकास पचौरी जी शामिल है पूरा शहर उनका साथ दे रहा है लेकिन मानस भवन के बाहर नगर पालिका की लापरवाही से पानी की टंकी का पानी फैला रहा है तालाब की शक्ल ले चुका है। नगर पालिका की यह लापरवाही ना काबिले बर्दाश्त है।



जहां एक और शहर में अतिक्रमण की कार्रवाई चल रही है वही नगर पालिका में भी विभाग के अंदर एक मुहिम चलाई जाना चाहिए जिससे कि नगर पालिका में जो तथाकथित  कर्मचारी बनकर अतिक्रमण किए बैठे हैं एवं उदासीन है उन पर भी कार्रवाई होना चाहिए

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए