गंजबासौदा राजीव गांधी जनचिकित्सालय मरीज बेहाल

 चिकित्सालय अव्यवस्थाओं के घेरे में मरीजों का इलाज भगवान के भरोसे



मंगल न्यूज गंजबासौदा-शहर के राजीव गांधी जन चिकित्सालय मैं मरीजों का इलाज भगवान के भरोसे ही हो रहा है यहां कई चिकित्सा एवं जांच संबंधी मशीनें बंद पड़ी हुई हैं ईसीजी मशीन  खराब है  |सोनोग्राफी मशीन के कक्ष में ताला लगा हुआ , एक्स रे मशीन में फैक्चर तक नहीं निकलते, इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल के प्रभारी किस तरह चिकित्सालय में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। वही अस्पताल में अक्सर मरीज ओपीडी के बाहर खड़े रहते हैं और डॉक्टर अपनी सीटों से नदारद रहते हैं ना ही कोई डॉक्टर डॉक्टर कोर्ट पहनता है जिससे मरीज डॉक्टर को पहचान कर इलाज के लिए उसके पास पहुंच सके |

 अस्पताल की हालत जानने जब मीडिया कर्मी अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी डॉक्टर  धानेश मिश्रा ने मीडिया कर्मियों को को कवरेज करने से रोका और अपना आपा खोकर लड़ने खड़े हो गए | इस बात की शिकायत जब अस्पताल प्रबंधन मैं बीएमओ से  की गई एवं उनसे जब मशीनें बंद होने की बात कही तो बीएमओ ईसीजी मशीन के विषय में कोई उचित जवाब नहीं दे सके | इससे अस्पताल प्रबंधन एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठना लाजमी है | साथ ही हम आपको बता दें कि अस्पताल में कार्य करने वाले डॉक्टर निजी क्लीनिक पर मरीजों को देखने में ज्यादा रुचि दिखाते हैं ईसीजी अस्पताल में नहीं होने का लाभ भी इन्हें सरकारी डॉक्टरों द्वारा घर में ईसीजी मशीन लगाकर लिया जाता है |




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए