15 मार्च से 31 मार्च तक मानस भवन में निःशुल्क रोग निवारण शिविर होगा आयोजित
गंज बासौदा एम पी मंगल न्यूज -
अमित गोयल की रिपोर्ट-असाध्य और लाइलाज बीमारियों की रोकथाम के लिए विदिशा जिले के गंजबासौदा नगर में आयोजित होने वाले 16 दिवसीय निःशुल्क रोग निवारण शिविर के आयोजन की तैयारियों प्रारंभ हो गई हैं। यह शिविर आगामी 15 मार्च से 31 मार्च तक स्थानीय मानस भवन पुराने मेला ग्राउंड में आयोजित किया गया है। शिविर में जाने-माने वैद्य और संत रावल बाबा जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक काढ़े के माध्यम से रोगों का उपचार करेंगे। शिविर की व्यापक व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय मानस भवन में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों के बीच आयोजित बैठक में विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई।
मानस भवन में आयोजित बैठक के दौरान आयोजकों ने बताया कि श्री महाकाल सेवा संघ के तत्वधान में आयोजित इस शुगर में लकवा, पोलियो, दमा, श्वास, टीवी, साइटिका, मिर्गी, थायराइड, चर्म रोग, सफेद दाग, सोरायसिस, आंखों के रोग शुगर व मानसिक रोगी, कैंसर, महिलाओं पुरुषों के गुप्त रोग एवं बांझपन से संबंधित बीमारियों का उपचार जड़ी बूटियों और आयुर्वेदिक पद्धति से किए जाने की जानकारी दी जाएगी। पूर्व आयोजित शिविरों के सफल आयोजन के अनुभव सांझा करते हुए सिरोंज से आए चंदशेखर रघुवंशी ने बताया कि संत रावल बाबा द्वारा अभी तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में इस तरह के निःशुल्क रोग निवारण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। गंजबासौदा में उनका यह 98 वां शिविर है इससे पहले वह सिरोंज और लटेरी में इस तरह के शिविर आयोजित कर चुके हैं जिसमें विभिन्न असाध्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को जड़ी बूटियों और काढ़े के सेवन से फ़ायदा मिला है। शिविर की तैयारी एवं व्यवस्थाओं पर देवेंद्र वर्मा, एडवोकेट चंद्र कुमार तारण, रामकमल रघुवंशी एवं जगदीश यादव ने भी अपने विचार रखे। बैठक में तय किया गया कि आगामी 7 मार्च, रविवार को शिविर में व्यवस्थाओं संबंधी विभिन्न दायित्व को लेकर बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ समाजसेवी कांति भाई शाह, सुनील पिंगले, गणेशराम रघुवंशी, दीपक तिवारी, विपिन जैन, वीरेंद्र रूचीला, कृष्ण मोहन तिवारी, विपिन तिवारी, मट्टू समैया, किशन अग्रवाल सहित अनेक नागरिक मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें