नेहरु युवा केन्द्र की गतिविधियों के संचालन के लिये नियुक्ति यां

 


नेहरु युवा केन्द्र की गतिविधियों के संचालन के लिये नियुक्ति यां 

   भोपाल एमपी मंगल न्यूज-युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय युवा कोर्प योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधियों के संचालन एवं भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार व सफल क्रियान्वयन हेतु एनवायव्ही स्वयं सेवकों का जिले के समस्त विकासखण्डों में एक वर्ष की कार्य अवधि के लिये नियुक्त किया जाना है। ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रोफार्मा आदि विभाग की वेबसाइट (www.nyks.org) से प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाईन एवं ऑफलाईन आवेदन 20 मार्च 2021 तक जमा किये जा सकते हैं।

        जिला युवा समन्वयक के अनुसार आवेदनकर्ता की आयु 01 अप्रैल 2021 को 18 वर्ष से 29 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना चाहिये। चयनित आवेदनकर्ता को जिस विकासखण्ड से आवेदन कर रहा है वहां का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र नहीं होना चाहिये। चयनित आवेदनकर्ता को 5 हजार प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए