गुणवत्ताहीन सडक निर्माण कार्य कराये जाने के विरोध मे युवा कांग्रेस का ज्ञापन

 


एमपी मंगल न्यूज गंजबासौदा-महाराणा प्रताप चौक गंजबासौदा से तरंगा चौक गंजबासौदा तक सीसी सड़क निर्माण में अन्निमिताओं की शिकायत हेतु एक  ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व मे  सौंपा गया।

 महाराणा प्रताप चौक गंजबासौदा से तरंगा चौक गंजबासौदा तक सीसी सड़क निर्माण में कई प्रकार की अन्निमिताओ को  देखा जा रहा है!

1. सड़क का निर्माण बिना इलेक्ट्रिसिटी पोल्स को हटाए कर दिया गया है और सड़क पर वाहन का आना जाना लगा हुआ है जिससे किसी दिन कोई वाहन पोल्स से टकराकर हादसे का शिकार हो सकता है।

2. रोड कंक्रीट का है और एक तरफ ही बना है तो उसमें उपयोग होने वाली लोहे हो छड़ों को टेढ़ा नहीं किया गया जिससे कोई बड़ा हादसा होने का डर है!

3.रोड के निर्माण में काफी समय लग रहा है और यह एक काफी व्यस्त रास्ता है वाहन चालक धूल से परेशान है और कई बार हादसे का शिकार हो चुके है!

4.रोड की क्वालिटी की जांच की जाए क्युकी जब इतनी अन्निमिताएं है तो क्वालिटी खराब होने की भी आशंका है!

5.अगर रोड निर्माण में 15 दिन में गति नहीं आती और हमारे द्वारा बताई गई अन्नीमिताओं को सुधारा नहीं जाता तो युवा कांग्रेस इसके विरोध में आंदोलन कर धरना प्रदर्शन,पुतला दहन ,चक्का जाम जैसे प्रदर्शन करने को मजबूर होगी जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन एवम् आपकी होगी!

ज्ञापन में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश शर्मा,सत्यम बाजपेई, एनएसयूआई पूर्व अध्यक्ष पर्थ रघुवंशी,मयंक सक्सेना,कपिल यादव,दीपक यादव,संजू गोस्वामी,नीलेश दुबे,रवि रजक एवम् कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए