"सत्य है लेकिन कडवा है" विधायक पुत्र ने अपनी सरकार और प्रशासन पर उठाये सवाल



मध्यप्रदेश- प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल में जहां स्थिति गंभीर है तो वहीं दूसरी तरफ राजनैतिक मंत्रियों और नेताओं के बयान सामने आते जा रहे हैं इस बीच ही केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल भतीजे मोनू पटेल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।

नेता मोनू पटेल ने अपनी ही शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, पूरा सिस्टम फेल हो चुका है, यदि हकीकत जानना है तो शमशान घाट जाकर देखें नेता कि कितने लोगों की मौत हो रही है। वही मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है जिसकी कमी से मौते हो रही है। सिर्फ चारों जगह रोने की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। बताते चलें कि, मोनू बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल के पुत्र है इस समय विधायक कोरोना पॉजिटिव है।


कोरोना मरीजों की मौत के आंकड़ों को लेकर प्रशासन बोल रहा है झूठ - पटेल


इस संबंध में अपने फेसबुक अकाउंट पर लेख के जरिए आगे लिखा कि, नरसिंहपुर जिले के हालात भयावह होते जा रहे हैं। वही प्रशासन मौत के आंकड़ों को लेकर झूठ बोल रहा है। ऐसे हालात में कोविड के प्रभारी मंत्री क्या कर रहे हैं। बताते चलें कि, हाल ही में हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कलेक्टर अविनाश लवानिया को पत्र लिखा है जिसमें बैरागढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल होने पर चिंता जताई साथ ही धरने पर बैठने की बात कही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए