वार्ड बना टापू और वार्डवासियों को कालेपानी की सजा

 


म.प्र./गंजबासौदा-गंदी बदबूदार नालियों से लोगों का जीना मुश्किल वहीं न.पा.चल रही रैंक मे जिले मे प्रथम

बीते कुछ महीनों से वार्ड नं 5 के लोग गलियों में भरे रहने वाले नाली व नालों के गंदे जल भराव के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। उनके मोहल्ले की कई गलियों में हर समय नालियों का गंदा पानी भरा ही रहता है। जिसे लांघकर वह लोग आवागमन करते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में तो हालत इतनी ज्यादा बदतर हो जाती है कि नाले व नालियों का गंदा पानी घरों के भीतर तक घुसता है। जिससे उन लोगों की गृहस्थी तक उसी गंदे पानी में उतराने लगती है।

जनता का दर्द



हर समय मोहल्ले की गली में नालियों का गंदा पानी भरा रहने से मोहल्ले वाले परेशान हैं। कई बार यहां के पार्षद ने नगर पालिका के अधिकारी से शिकायतें की गईं। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।
नहाने धोने के बाद मंदिरों में भगवान के दर्शन व पूजन अर्चन के लिए जाने के लिए इसी गंदे पानी को लांघकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। नाते रिश्तेदारों तक के फोन आते हैं कि तुम्हारे घर आना तो चाहते हैं लेकिन पहले यह बताओ कि गली में भरा गंदा पानी अभी है कि नहीं। पूरे मोहल्ले के लोग इससे परेशान हैं।वार्ड की जनता का छलका दर्द बहुत परेशान हैं रहवासी ।
वही नगर पालिका गंजबासौदा सोशल मीडिया और सर्वे मे टाप पर चल रही है। यह दिखावा केवल अपने नं बढाने तक ही सीमित रह गया है वास्तविकता कुछ और ही है।

नपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2737 नंबर प्राप्त कर नगर के जिले की सर्वेक्षण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नपा अधिकारियों ने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं लेकिन नगर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी जितनी नपा कि है उतनी ही आम नागरिकों की भी है ताकि वह अपने घर के साथ ही अपनी गली, मोहल्ला व वार्ड को स्वच्छ बनाएं।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए