निजी अस्पतालों की मनमानी चिरायु का एक और वीडियो वायरल नोटिस जारी




भोपाल/ मप्र(LocalNazariya) - राजधानी के निजी अस्‍पतालों द्वारा लगातार आयुष्‍मान कार्ड से इलाज करने से मना करने के मामले सामने आ रहे है। रविवार को भोपाल निवासी युवक ने वीडियो जारी कर चिरायु अस्‍पताल प्रबंधन पर बदसलूखी करने और आयुष्‍मान कार्ड से इलाज न करने का आरोप लगाया था। वहीं सोमवार को भी एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विदिशा निवासी योगेंद्र रघुवंशी ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि विगत शुक्रवार को वह अपनी 70 वर्षीय दादी सरजू बाई रघुवंशी को भर्ती कराने चिरायु अस्‍पताल लेकर आया था। यहां आयुष्‍मान कार्ड से उनका इलाज करने से मना कर दिया गया। योगेंद्र ने वीडियो में कहा कि वह आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। वहीं मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आयुष्‍मान कार्ड के जरिए दादी का इलाज कराने की मदद की गुहार भी लगाई है। एक अन्‍य जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने इन मामलोंं पर अस्‍‍‍‍‍पताल को शोकाज नोटिस जारी किया है।

अब उठ रहे है कार्यप्रणाली पर सवाल ।


डीआईजी बंगला निवासी योगेश बलवानी ने चिरायु अस्पताल पर आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं करने का आरोप लगाया गया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अस्पताल के मैनेजर गौरव बजाज कहते है कि अस्पताल के मालिक डॉ. अजय गोयनका के अनुसार आयुष्मान कार्ड कोविड मरीजों के इलाज में स्वीकार नहीं होगा। हालांकि मामले पर डॉ. अजय गोयनका ने वीडियो का खंडन कर मैनेजर गौरव बजाज को एनजीओ का व्यक्ति बता दिया था। साथ ही, कहा था कि सात मई के बाद अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों का आयुष्मान कार्ड के तहत मुफ्त इलाज हो रहा है। अब दूसरे मामले ने गोयनका के बयान और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


नोटिस जारी, मांगा जवाब, होगी कार्रवाई-



इधर इस पूरे मामले में कलेक्‍टर अविनाश लवानिया ने बताया कि चिरायु अस्‍पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि जारी हुए वीडियो में लगाए गए आरोप के आधार पर क्‍यो न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसका तीन दिन के अंदर जवाब प्रस्‍तुत करें। तीन दिन में अगर चिरायु अस्‍पताल प्रबंधन जवाब नहीं देता है तो अस्‍पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक पर किया प्रधानमंत्री का अश्लील फोटो पोस्ट मामला थाने में दर्ज

भक्ति,सेवा,सम्मान और रक्तदान के साथ मनाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिवस

मदिरा दुकानदार के द्वारा बिल देने में किसी भी प्रकार की मनाही, आनाकानी की तो आबकारी विभाग के द्वारा सम्पर्क नम्बर जारी किए